फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Guruji is unable to buy double battery and inverter for 25 thousand

गुरुजी 25 हजार में नहीं खरीद पा रहे डबल बैटरी और इंवर्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Guruji is unable to buy double battery and inverter for 25 thousand
फतेहाबाद के प्राइमरी स्कूल में गर्मी के बीच पढ़ते विद्यार्थी। - फोटो : Fatehabad
प्रस्तावित बॉटम
विज्ञापन

गुरुजी 25 हजार में नहीं खरीद पा रहे डबल बैटरी और इंवर्टर
19 बैग फ्री स्कूलों को जारी हुई है राशि, जीएसटी बिल के साथ 30 हजार से कम नहीं मिल रहा है डबल बैटरी और इंवर्टर
स्कूल इंचार्ज बोले- अधिकारी खुद खरीद कर दे दे 25 हजार में डबल बैटरी और इंवर्टर
फोटो नंबर 24
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने जिले के 19 बैग फ्री प्राइमरी स्कूलों को डबल बैटरी और इंवर्टर खरीदने के लिए 25 हजार रुपये दिए हैं लेकिन गुरुजी के लिए ये बजट गले का फांस बन गया है। 25 हजार रुपये में स्कूल इंचार्ज डबल बैटरी और इंवर्टर नहीं खरीद पा रहे हैं। दुकानदार उधार में डबल बैटरी और इंवर्टर देने को तैयार नहीं और 28 से 30 हजार रुपये का बजट बता रहे है। इसके अलावा बिल पर जीएसटी अलग से।
हालात ये हैं कि 19 में से एक भी स्कूल डबल बैटरी और इंवर्टर नहीं खरीद पाए हैं। जबकि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में शिक्षा विभाग ने इसको लेकर बजट जारी कर दिया था। गर्मी में विद्यार्थी परेशान न हो इसलिए विभाग ने प्रदेश के 320 स्कूलों को 80 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इसमें फतेहाबाद जिले के 19 मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल हैं। बता दें कि शिक्षा विभाग ने गर्मी के चलते स्कूलों को डबल बैटरी और इंवर्टर खरीदने के लिए राशि दी है। ताकि विद्यार्थियों को बिजली सप्लाई बंद होने पर बरामदे में या फिर पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई न करनी पड़े।
विज्ञापन

इन स्कूलों को जारी हुई है डबल बैटरी और इंवर्टर के लिए राशि
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल रामसरा।
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल शेखुपुर दड़ोली।
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल भट्टूकलां।
राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल भूना।
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल चंद्रावल।
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल जांडलीकलां।
राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल फतेहाबाद।
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल भरपूर।
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल खाराखेड़ी।
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल खैरातीखेड़ा।
राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल जाखलमंडी।
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल शक्करपुरा।
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल चांदपुरा।
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल अहरवां
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल जाखलदादी।
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल रतिया।
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल सिंबलवाला।
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल बलियावाला।
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल गाजूवाला।
24 हजार की बैटरी, चार हजार का इंवर्टर और जीएसटी अलग
डबल बैटरी और इंवर्टर खरीदने के लिए स्कूल इंचार्ज दुकानों पर धक्के खा रहे है। स्कूल इंचार्जों का कहना है कि बाजार में एक बैटरी की कम से कम कीमत 12 हजार रुपये है। ऐसे में 24 हजार रुपये में दो बैटरी मिल रही है। इसके अलावा चार से साढ़े चार हजार तक का इंवर्टर है। इसके अलावा बिल लेने पर जीएसटी अलग से है। दिक्कत ये भी आ रही है कि दुकानदार उधार में बैटरी और इंवर्टर देने को तैयार नहीं है। बैटरी और इंवर्टर का बिल शिक्षा विभाग ट्रेजरी में भेजेगा। यहां से दुकानदार के खाते में राशि जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों को डबल बैटरी और इंवर्टर खरीदने के लिए राशि जारी की है लेकिन ये राशि पर्याप्त नहीं है। बाजार में 30 हजार से कम डबल बैटरी और इंवर्टर नहीं मिल रहा है। शिक्षा विभाग को महंगाई को देखते हुए इसकी राशि बढ़ानी चाहिए ताकि स्कूल में अच्छी क्वालिटी के बैटरी और इंवर्टर खरीदा जा सके।

-देवेंद्र सिंह दहिया, राज्य चेयरमैन, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ
कोट
शिक्षा विभाग निदेशालय ने बैटरी और इंवर्टर के लिए जो राशि जारी की है उसे स्कूलों को जारी कर दिया गया है। जो नियम आए है वह भी स्कूल इंचार्ज को बता दिया गया है। बैटरी और इंवर्टर के लिए पर्याप्त राशि न होने बारे अभी तक को कोई जानकारी नहीं आई है। अगर आती है तो उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया जाएगा।
-अनीता सिंगला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed