{"_id":"6a00c1192cd06d213f049029","slug":"gurpreet-crowned-sarpanch-of-tamaspura-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-153620-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गुरप्रीत के सिर तामसपुरा की सरपंची का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गुरप्रीत के सिर तामसपुरा की सरपंची का ताज
Sun, 10 May 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 10 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित सरपंच गुरप्रीत सिंह को नियुक्ति पत्र देते हुए सहायक चुनाव अधिकारी हनीश कुमार ,स्त्र
रतिया। गांव तामसपुरा में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में रविवार को वोट डाले गए। शाम 6 बजे के बाद हुई मतगणना में 71 मतों से जीत दर्ज कर गुरप्रीत सिंह गांव के नए सरपंच चुने गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी हनीश कुमार ने बताया कि गांव के 2107 मतदाताओं में से 1718 ने 81.35 प्रतिशत मतदान किया था।
मतों की गिनती के तहत गुरप्रीत सिंह को 888 तथा मलकीत सिंह को 817 मत मिले। इसके अतिरिक्त 13 मत नोटा को डाले गए। गांव में गुरप्रीत सिंह और मलकियत सिंह दो उम्मीदवार सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में थे। मतदान के दौरान सुबह 9 बजे तक जहां चुनाव 23 प्रतिशत तक हुआ था वही दोपहर तक मतदान धीमे चला। इसके बाद मतदान में तेजी आई तथा दोपहर 3 बजे तक बूथ नंबर 62 पर 540 व 63 बूथ पर 468 मतदाताओं सहित 53 प्रतिशत मतदान किया।
शाम 5 बजे तक मतदान 68 प्रतिशत तक पहुंच गया जिसमे बूथ नंबर 62 पर 753 तथा 63 पर 691 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के अंतिम समय शाम 6 बजे तक बूथ नंबर 62 पर 860 मतदान जिसमें 480 पुरुष तथा 380 महिलाओं ने मतदान किया। बूथ नंबर 63 पर 858 मतदाताओं में से 436 पुरुष 422 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह गांव में 1718 में से 916 पुरुष व 802 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा गांव के दोनों बूथ को अति संवेदनशील घोषित किए जाने के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। दोपहर को एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने तथा शाम 5 बजे एसपी निकिता खट्टर ने निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह को निर्देश दिए की चुनाव बूथ के आसपास 100 मीटर के दायरे में किसी की भी व्यक्ति को खड़ा न होने दें तथा पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था चौक बंद रहनी चाहिए।