फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gurmati Samagam started in Chandpura Gurudwara amidst heavy security

Fatehabad News: भारी सुरक्षा के बीच चांदपुरा गुरुद्वारा में शुरू हुआ गुरमति समागम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Gurmati Samagam started in Chandpura Gurudwara amidst heavy security
जाखल। गांव चांदपुरा के गुरुद्वारा परिसर में धार्मिक गुरमति समागम शुक्रवार को भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। इस समागम में सिख धर्म के प्रचारक संत बलजीत सिंह दादूवाल ने शिरकत की। बलजीत सिंह दादूवाल के इस कार्यक्रम में आने को लेकर पहले से ही प्रशासन अलर्ट रहा। गुरुद्वारे के बाहर रेपिड एक्शन फोर्स व पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। वहीं, गांव के डेरा सच्चा सौदा आश्रम के बाहर भी फोर्स को तैनात किया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर टोहाना के एसडीएम प्रतीक हुड्डा मौके पर मौजूद रहे। यह समागम 3 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव चांदपुरा के गुरुद्वारे में हर साल गुरमति समागम का आयोजन होता है। इस समागम में संत बलजीत सिंह दादूवाल शिरकत करते हैं। इस बार 1 मार्च से 3 मार्च तक समागम रखा गया है। मगर एक पक्ष की ओर से विरोध जताने के चलते प्रशासन अलर्ट हो गया। जब सिख-डेरा सच्चा सौदा विवाद हुआ था तो बलजीत सिंह दादूवाल ने डेरे के खिलाफ मोर्चा खोला था। गांव चांदपुरा में डेरे के भी अनेक समर्थक हैं और यहां पर डेरा सच्चा सौदा का आश्रम भी बना हुआ है। पहले प्रशासन ने इस समागम की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन गुरुद्वारा कमेटी के साथ बैठक में वीरवार को समागम की अनुमति दे दी गई। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से प्रशासन को आश्वस्त किया गया था कि समागम शांतिपूर्वक तरीके से किया जाएगा और किसी भी प्रकार का विवाद नहीं होगा।
विज्ञापन


गुरुद्वारे में समागम के दौरान प्रशासन ने गुरुद्वारा परिसर के तीनों गेट खोल दिए। शुक्रवार को संत बलजीत सिंह दादूवाल के आने से पहले ही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एवं टोहाना के एसडीएम प्रतीक हुड्डा, टोहाना के डीएसपी शमशेर सिंह, जाखल के एसएचओ कुलदीप सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स व रेपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई। गुरुद्वारे के तीनों गेटों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं, गांव में स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम के बाहर भी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
लोगों को धर्म से जोड़ने की सेवा निभा रहा हूं : दादूवाल
इस दौरान समागम में उपस्थित सिख संगत को संबोधित करते हुए संत बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि मनुष्य नहीं बाबा नानक की कृपा से ही कार्य पूर्ण होते हैं, क्योंकि बाबा नानक ही इस मानवीय संसार रूपी दुनिया के जहाज को चलाने वाले हैं। वह लोगों को धर्म से जोड़ने की सेवा निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सन 2009 से लगातार हो रहे 16वें सालाना धार्मिक दीवान के बारे में कुछ दिनों से तरह-तरह की अफवाहें फैलाई गई। शुक्रवार को गुरमति समागम का आयोजन होना तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं का पहले दिन ही इतनी संख्या में आना साबित करता है कि बाबा नानक की कृपा होती है तो आयोजन भी होता है। दादूवाल ने कहा कि बाबा नानक की कृपा हो तो लंगड़ा पहाड़ चढ़ जाता है, वहीं गूंगा बोलने लगता है। हर गांव, शहर, कस्बे व राज्य या देश में अहंकारी होते हैं, जो सोचते हैं कि उनके बिना गांव आगे नहीं बढ़ेगा, लेकिन गांव अहंकारी से नहीं बल्कि गुरु नानक की कृपा का पात्र बनकर नम्रता से सेवा करने वालों से चलता है।



कमेटी के साथ पवित्र सरोवर पर किया नमन

समागम में श्रद्धालुओं को प्रवचन देने से पहले जत्थेदार बाबा बलजीत सिंह ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान बलजिंदर सिंह सिवाच, अवतार सिंह खालसा सहित अन्य सदस्यों से मिलने के साथ-साथ गुरुद्वारा साहिब के पवित्र सरोवर में अरदास की।


कोट
मेरा मकसद गुरु वचनों का प्रचार प्रसार करना है। गांव चांदपुरा में यह 16वां गुरमति समागम है। आज तक यहां कोई भी झगड़ा नहीं हुआ, बल्कि हजारों की संख्या में लोगों ने अमृत पान कर सिख धर्म को अपना कर जीवन संवारा है। समागम में लोगों को आपसी भाईचारे, लोगों की सेवा करने का संदेश दिया जाता है।
संत बलजीत सिंह दादूवाल, धर्म प्रचारक
---------
गांव चांदपुरा के गुरुद्वारा में धार्मिक आयोजन के पहले दिन शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम हुआ है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा है।
प्रतीक हुड्डा, एसडीएम, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed