{"_id":"6a78b9d0fc968a9a030804b4","slug":"gurdit-harvinder-rajbir-and-preet-kaur-named-best-players-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-158958-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गुरदित, हरविंदर, राजबीर और प्रीत कौर बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गुरदित, हरविंदर, राजबीर और प्रीत कौर बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन
गुमटसर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव ट्रस्ट रतिया द्वारा आयोजित रस्साकशीप्रतियोगिता में भाग लेते खिला
रतिया। गुमटसर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव ट्रस्ट की खेल प्रतियोगिता में गुरदित सिंह, हरविंदर, राजबीर कौर और प्रीत कौर को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। बाईपास स्थित गुमटसर अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शॉटपुट, लंबी कूद, वॉक रेस और दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जत्थेदार दर्शन सिंह और गमदुर सिंह ने किया। प्रतियोगिता का संचालन कोच एवं गुमटसर अकादमी संचालक हरदीप सिंह बोला ने किया। रस्साकशी में गुमटसर अकादमी की टीम प्रथम और नहर कॉलोनी की टीम द्वितीय रही।
लड़कों के ओपन वर्ग की शॉटपुट में गुरदित सिंह प्रथम, दीशान द्वितीय और मनदीप तृतीय रहे। लंबी कूद में हरविंदर चांदी प्रथम, गिनी सिंह द्वितीय और गुरनुर तृतीय रहे। पांच किलोमीटर वॉक रेस में गुरदित प्रथम, वगदु सिंह द्वितीय और आयुष्मान तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में कबीर प्रथम, जुझार चौधरी द्वितीय और प्रभजोत तृतीय रहे।
विज्ञापन
लड़कियों की तीन किलोमीटर वॉक रेस में राजबीर कौर प्रथम, यशिका द्वितीय और प्रीत कौर तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में बक्सनूर प्रथम, पलक द्वितीय और कनिष्का तृतीय रहीं। लंबी कूद में राजबीर कौर प्रथम, रमनदीप कौर द्वितीय और वीरपाल तृतीय रहीं। इस अवसर पर खुशदीप कौर, संदीप टूरना, रवि कुमार, पवन कुमार, जगसीर, गुरदीप, सरबजीत और देवेंदर सहित अन्य उपस्थित रहे।