फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Growing cold is beneficial for crops, farmers started spraying weedicide

Fatehabad News: बढ़ती ठंड फसलों के लिए फायदेमंद, किसानों ने शुरू किया खरपतवार नाशक का छिड़काव

Sat, 03 Jan 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 03 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Growing cold is beneficial for crops, farmers started spraying weedicide
फतेहाबाद क्षेत्र में खरपतवार नाशक दवाओं का छिड़काव करते किसान। फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
फतेहाबाद। जिले में ठंड के बढ़ते असर और बादलवाही के बीच किसान अपनी रबी की फसलों की सुरक्षा के लिए सक्रिय हो गए हैं। गेहूं की फसल को गुल्ली-डंडा और अन्य चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों से बचाने के लिए उन्होंने खेतों में पेस्टिसाइड का छिड़काव शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


किसान मुख्य रूप से लीडर, प्लस, टॉपिक और इक्सील जैसी दवाओं का उपयोग कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते में इन दवाओं की बिक्री में 40 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। किसानों का उद्देश्य फसल की उत्पादन क्षमता बनाए रखना और खरपतवार के प्रभाव को कम करना है।
विज्ञापन


साथ ही, कृषि विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यदि हल्की बारिश या बूंदाबांदी होती है, तो यूरिया खाद की मांग और बढ़ जाएगी। किसान बारिश के तुरंत बाद यूरिया का छिड़काव करना पसंद करते हैं ताकि फसल को आवश्यक नाइट्रोजन मिल सके और ठंड के असर से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्थिति को देखते हुए खाद की दुकानों और प्रशासन ने स्टॉक और आपूर्ति बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि वे किल्लत से बचने के लिए पहले से ही खाद का स्टॉक जुटाने में लगे हैं। इस तरह ठंड और बादलवाही के बीच किसानों ने फसल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए खेतों में पेस्टिसाइड और यूरिया का छिड़काव शुरू कर दिया है।


-------



:: यदि ठंड के तुरंत बाद तेज धूप निकलती है, तो फसलों में तेलीय रोगों और कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है। ऐसे में किसान खरपतवार नाशक दवाओं का छिड़काव दोपहर के समय ही करें जब ओस पूरी तरह सूख चुकी हो। ओस की उपस्थिति में दवाओं का असर कम हो जाता है। इन दिनों मौसम फसलों के अनुकूल है। अगर अब बारिश होती है तो इससे फसलों में वृद्धि दर बढ़ेगी। किसान समय-समय पर अपनी फसलों की देखभाल करते रहे।

-डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed