फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Groundnut is selling in the mandi at 7,600, which is above the MSP

Fatehabad News: मंडी में एमएसपी से ज्यादा 7600 रुपये बिक रही मूंगफली

Sun, 06 Sep 2026 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 06 Sep 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Groundnut is selling in the mandi at 7,600, which is above the MSP
मूंगफली की ढेरियों से अटी भट्टू की अनाज मंडी। संवाद
फतेहाबाद। जिले में मूंगफली की कटाई तेज हो गई है और फसल मंडियों में पहुंचने लगी है। भट्टूकलां अनाज मंडी में मूंगफली फसल 7600 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। एमएसपी से अधिक भाव मिलने पर किसानों को बेहतर आमदनी की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष करीब 5238 एकड़ में मूंगफली फसल की बिजाई हुई है। इसमें सबसे अधिक रकबा भट्टू खंड में है। यहां की रेतीली जमीन मूंगफली की खेती के लिए अनुकूल है। इसी कारण क्षेत्र के किसानों का रुझान इस फसल की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

किसान राय सिंह, भाल सिंह, जयदीप और विजेंद्र ने बताया कि रेतीली जमीन में मूंगफली की पैदावार अच्छी होती है। इसकी खोदाई भी आसान रहती है। धान और नरमा की तुलना में इसकी खेती में लागत कम आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
एमएसपी से ज्यादा मिल रहा भाव
मूंगफली फसल की खोदाई के बाद किसान इसे मंडी में पहुंचा रहे हैं। भट्टूकलां मंडी में आवक बढ़ने से जगह-जगह मूंगफली की ढेरियां लगी हैं। अब तक करीब 3200 क्विंटल फसल मंडी पहुंच चुकी है। व्यापारी गुणवत्ता के आधार पर मूंगफली की खरीद कर रहे हैं। सरकार ने मूंगफली का एमएसपी 7517 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। मंडी में किसानों को करीब 7600 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिल रहा है। इससे किसानों को एमएसपी से अधिक आमदनी हो रही है।
-------------
कम लागत ने बढ़ाया किसानों का रुझान
किसानों का कहना है कि धान और नरमा की खेती में लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मूंगफली कम लागत वाली लाभकारी फसल बनकर उभरी है। रेतीली जमीन में इसका उत्पादन भी अच्छा हो रहा है। किसानों के अनुसार एक एकड़ में करीब 8 से 10 क्विंटल मूंगफली का उत्पादन हो रहा है। इससे करीब 70 हजार रुपये तक की आमदनी हो रही है। किसानों का कहना है कि मौजूदा भाव बने रहे तो मूंगफली की खेती इस सीजन में अच्छा मुनाफा दे सकती है।

-----------

:: भट्टू मंडी में पिछले एक सप्ताह से मूंगफली फसल की आवक में तेजी आई है। अभी तक मंडी 3200 क्विंटल मूंगफली की आवक हुई है। अगले एक माह तक मंडी में मूंगफली की आवक बनी रहने के आसार हैं।
- निशांत, सचिव, अनाज मंडी, भट्टू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed