{"_id":"63a6aaff3f44223ede2d40d5","slug":"grenadier-vikas-kumar-of-fatehabad-martyred-in-sikkim-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: सिक्किम हादसे में पीलीमंदोरी के ग्रेनेडियर विकास शहीद, दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: सिक्किम हादसे में पीलीमंदोरी के ग्रेनेडियर विकास शहीद, दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया
Sat, 24 Dec 2022 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 01:04 PM IST
सार
शहीद विकास कुमार का पार्थिव शरीर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार को भट्टू पहुंचेगा। वहां से काफिले के रूप में श्रद्धांजलि देते हुए लोग पार्थिव शरीर को गांव पीलीमंदोरी लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
ग्रेनेडियर विकास कुमार की शहादत से गमगीन ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
सिक्किम में हुए हादसे में शहीद हुए 16 जवानों में एक लाल फतेहाबाद जिले के भट्टू खंड के गांव पीलीमंदोरी का भी था। पीलीमंदोरी के मूल निवासी ग्रेनेडियर विकास कुमार दो महीने पहले ही बेटे के पिता बने थे। विकास चार साल पहले 2018 में पहले खेल कोटे से सेना में भर्ती हुए थे। वह वॉलीबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे। उनके परिवार में पिता इंद्राज और बड़ा भाई आत्मा राम खेतीबाड़ी करते हैं। मां, भाभी और पत्नी गृहिणी हैं। जैसे ही गांव में विकास कुमार के शहीद होने की सूचना आई तो गांव में शोक का माहौल हो गया। सरपंच धर्मवीर सिंह ने अन्य ग्रामीणों के साथ परिवार को सूचना दी और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
कल पहुंचेगा पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
शहीद विकास कुमार का पार्थिव शरीर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार को भट्टू पहुंचेगा। वहां से काफिले के रूप में श्रद्धांजलि देते हुए लोग पार्थिव शरीर को गांव पीलीमंदोरी लेकर जाएंगे। जहां खेल स्टेडियम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार की जगह पर पंचायत की ओर से सफाई करवाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन