फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Graduation admission: List for correction of errors in documents will be released today

स्नातक दाखिला : दस्तावेज में त्रुटियों के सुधार के लिए आज जारी होगी सूची

Mon, 13 Jul 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 13 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Graduation admission: List for correction of errors in documents will be released today
फतेहाबाद। एमएम कॉलेज में दाखिले के लिए लाइन में लगे विद्यार्थीस्त्रोत कॉलेज प्रशासन
फतेहाबाद। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिलों की प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों में पाई गई त्रुटियों की सूची उच्चतर शिक्षा विभाग मंगलवार को जारी करेगा। 18 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन और त्रुटियों का सुधार किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई को प्रोविजनल मेरिट सूची तथा 22 जुलाई को अंतिम मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग जिले के 11 महाविद्यालयों में स्नातक दाखिला प्रक्रिया संचालित कर रहा है। विभाग ने विद्यार्थियों से तय समय के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है ताकि दाखिले में किसी प्रकार की परेशानी न आए।
विज्ञापन

वहीं प्रथम वर्ष से द्वितीय वर्ष और द्वितीय वर्ष से तृतीय वर्ष में प्रोन्नत विद्यार्थियों को 24 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के प्रवेश का अवसर दिया गया है। इसके लिए विद्यार्थियों को स्वयं संबंधित महाविद्यालय पहुंचना होगा। वे अगली कक्षा में प्रवेश का फॉर्म भरने के बाद फीस काउंटर पर शुल्क जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि शुल्क जमा होने के बाद उसकी रसीद ऑनलाइन पोर्टल पर जनरेट होगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी महाविद्यालयों में दाखिला समितियों का गठन किया गया है। साथ ही मार्गदर्शन और समस्याओं के समाधान के लिए विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं, जहां विद्यार्थी आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
-
24 के बाद लगेगी लेट फीस
एमएम कॉलेज के दाखिला इंचार्ज डॉ. रोबिन आनंद ने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी 24 जुलाई तक अपना दाखिला नहीं करवा पाता है तो उसे जुर्माना देना पड़ सकता है। 25 से 31 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस तय की गई है। इसके बाद यदि लेट होते हैं तो एक से 7 अगस्त तक 100 रुपये मूल लेट फीस के साथ 100 रुपये प्रति दिन के हिसाब से अतिरिक्त लेट फीस वसूली जाएगी। सुप्रीम कोर्ट और यूजीसी के नियमों के तहत दाखिला लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एंटी-रैगिंग अंडरटेकिंग भरना अनिवार्य है।

-
अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते कॉलेज पहुंचकर अपने फॉर्म और फीस जमा करवाने की प्रक्रिया को पूरा करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या लेट फीस से बचा जा सके।
- डॉ. गुरचरण दास, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed