{"_id":"6738ec4ee3d4b4aae00b64d4","slug":"governor-honored-progressive-farmers-of-the-area-surajbhan-and-ashwini-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-125100-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: क्षेत्र के प्रगतिशील किसान सूरजभान व अश्विनी को राज्यपाल ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: क्षेत्र के प्रगतिशील किसान सूरजभान व अश्विनी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Sun, 17 Nov 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पराली प्रबंधन करने वाले प्रदेश के किसानों को सम्मानित करते हुए
रतिया। गांव हसंगा निवासी सूरजभान व गांव फुलां निवासी अश्विनी को चंडीगढ़ राज भवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सम्मानित किया है। दोनों को यह सम्मान पराली को आग लगाने के बजाय उसकी गांठें बनाकर उचित प्रबंध करने पर प्रशासन द्वारा प्रगतिशील किसान घोषित किए जाने पर दिया गया है।
प्रगतिशील किसान सूरजभान ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित राज भवन में प्रदेश के किसानों के साथ मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के आठ जिलों के 16 किसानों ने भाग लिया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने धान की सीधी बिजाई से लेकर उसकी कटाई व कटाई उपरांत पराली प्रबंधन पर किसानों से गंभीरता से चर्चा की।
राज्यपाल ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि भविष्य में पानी की उपलब्धता को देखते हुए धान की सीधी बिजाई करनी चाहिए ताकि पानी बचाया जा सके। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गांव हसंगा के प्रगतिशील किसान सूरजभान सिहाग, गांव फुलां के किसान अश्विनी सहित प्रदेश के अन्य प्रगतिशील किसानों को पराली प्रबंधन को लेकर किए जा रहे कार्यों के लिए शाॅल ओढ़ाकर व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।