फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government scissors on the honor allowance of the elderly, if the annual income of the family is more than two lakhs, old age pension will not be available

बुजुर्गों के सम्मान भत्ते पर चली सरकारी कैंची, परिवार की वार्षिक आय दो लाख से ज्यादा तो नहीं मिलेगी बुढ़ापा पेंशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Government scissors on the honor allowance of the elderly, if the annual income of the family is more than two lakhs, old age pension will not be available
फतेहाबाद। दो लाख से ज्यादा वार्षिक आय वाले परिवारों के बुजुर्गों को अब बुढ़ापा पेंशन नहीं मिलेगी। समाज कल्याण विभाग ने दो लाख रुपये से अधिक आय वाले बुजुर्गों की नई पेंशन बनानी भी बंद कर दी है। प्रदेश सरकार द्वारा पहले चार, फिर तीन और अब दो लाख रुपये से ज्यादा आय वाले बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन पर कैंची चलाने शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इस बार आई पेंशन भी कई बुजुर्गों के खाते में नहीं पहुंची है। इसके बाद ऐसे बुजुर्ग समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में आकर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे बुजुर्गों को यही कहा जा रहा है कि बैंक खाते को चेक करके देखें, अगर दो लाख से ज्यादा आय है, तो मुख्यालय स्तर पर ही पेंशन काट दी गई है।
विज्ञापन

अब प्रदेश सरकार ने पेंशन सहित अन्य योजनाओं को फैमिली आईडी से जोड़ दिया है। ऐसे में जिन बुजुर्गों के परिवार की आय फैमिली आईडी के आधार पर दो लाख रुपये से ज्यादा दर्शाई जा रही है। उनकी पेंशन काट दी गई है। हालांकि, अभी तक जिले में ऐसे कितने बुजुर्गों की पेंशन काटी गई है, इस संबंध में पुख्ता डाटा अभी विभाग के पास नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पेंशनधारकों की संख्या
बुढ़ापा पेंशन धारक 77123
दिव्यांग पेंशन धारक 10046
विधवा पेंशन धारक 34684
पेंशन का ही बुजुर्गों का सहारा, वो भी छीन रही सरकार
हर बार पेंशन आती रही है। इस बार आसपास के अन्य साथियों की पेंशन आ गई, लेकिन उनकी नहीं आई। जब विभाग के कार्यालय में पता किया तो बताया गया कि दो लाख रुपये से ज्यादा वार्षिक आय वाले परिवारों के बुजुर्गों की पेंशन मुख्यालय से ही काट दी गई है।
श्यामलाल, निवासी, बीघड़ रोड
भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार तो बुजुर्गों की पेंशन 5100 रुपये महीने तक करने का दावा कर रही थी। मगर अब तो दो लाख से ज्यादा आय का बहाना बनाकर बुजुर्गों की पेंशन ही काट दी गई है। बुढ़ापे में पेंशन का ही बुजुर्गों के पास सहारा होता है, अब सरकार वह भी छीन रही है।

धर्मपाल, निवासी, भीमा बस्ती
बुढ़ापा पेंशन बनाने का क्राइटेरिया दो लाख रुपये तक का है। अगर किसी की वार्षिक आय दो लाख रुपये तक है, तो पेंशन बन जाएगी। अगर किसी की पेंशन कटी है, तो वह मुख्यालय स्तर का मामला है। - इंद्रा यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed