फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government schools affiliated to CBSE lagged behind HBSE schools by 27 percent in class 10th results.

Fatehabad News: दसवीं के परिणाम में एचबीएसई स्कूलों से 27 फीसदी पीछे रह गए सीबीएसई से जुड़े राजकीय स्कूल

Tue, 21 May 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Government schools affiliated to CBSE lagged behind HBSE schools by 27 percent in class 10th results.
फतेहाबाद। सीबीएसई बोर्ड से जुड़े सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूलों का परीक्षा परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से जुड़े सरकारी स्कूलों से 27 फीसदी तक कम रहा है। मॉडल संस्कृति स्कूलों के 68.76 फीसदी और एचबीएसई से जुड़े सरकारी स्कूलों के 96 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। ये ही नहीं 65 स्कूलों का परिणाम 100 फीसदी तक रहा है। लेकिन जिले में चल रहे एक भी मॉडल संस्कृति स्कूल का परिणाम 90 फीसदी के पार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इंदाछुई स्कूल के 85 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि भट्टूकलां स्कूल का परिणाम 54.39 फीसदी रहा है। जिला मुख्यालय में चल रहे राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परिणाम 76 फीसदी तक रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग मॉडल संस्कृति स्कूलों के परिणाम को लेकर समीक्षा करेगा कि किन कारणों से प्रदर्शन कमजोर रहा। मॉडल संस्कृति स्कूलों के 493 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 339 पास हुए हैं और 136 की कंपार्टमेंट आई है जबकि 18 फेल हो गए। इसके अलावा एचबीएसई से जुड़े राजकीय स्कूलों के 7514 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 7216 पास हुए हैं। 230 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है और 68 फेल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों का दसवीं कक्षा का ये रहा है परिणाम
स्कूल परीक्षार्थी पास हुए कंपार्टमेंट फेल पास फीसदी
इंदाछुई 68 58 10 0 85.29
फतेहाबाद 122 93 29 0 76.23
जाखलमंडी 62 47 14 1 75.81
रतिया 94 59 30 5 62.77
भूना 90 61 34 5 56.67
भट्टूकलां 57 51 19 7 54.39
----------
सीबीएसई और एचबीएसई स्कूलों से जुड़े स्कूलों के परिणाम की स्थिति
सरकारी स्कूल परीक्षार्थी पास हुए कंपार्टमेंट फेल हुए पास फीसदी
सीबीएसई 493 339 136 18 68.76
एचबीएसई 7514 7216 230 68 96.03
---------
65 स्कूलों का 100 फीसदी रहा परिणाम
शिक्षा विभाग ने इस बार दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को लेकर 90 फीसदी का लक्ष्य लिया था। लेकिन परिणाम 96 फीसदी रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से जुड़े 65 सरकारी स्कूलों का परिणाम 100 फीसदी, 90 से 99.99 फीसदी परिणाम 70 स्कूलों, 80 से 89.99 फीसदी परिणाम 12 स्कूलों का रहा है। इसके अलावा 80 फीसदी से कम परिणाम एक ही स्कूल का रहा है। बेहतर परिणाम के पीछे कारण ये भी है कि बोर्ड ने पैटर्न बदला है।
---------
आरोही और कस्तूरबा गांधी स्कूलों का 100 फीसदी रहा परिणाम
आरोही और कस्तूरबा गांधी स्कूलों का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का परिणाम 100 फीसदी रहा है। आरोही स्कूलों के 198 और कस्तूरबा गांधी स्कूलों के 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। पीएमश्री स्कूलों के 641 विद्याथियों ने परीक्षा दी थी और 598 पास हुए हैं। परिणाम 95.83 फीसदी रहा।

---------
दसवीं कक्षा के परिणाम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से जुड़े सरकारी स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 65 स्कूलों का परिणाम 100 फीसदी रहा है। मॉडल संस्कृति जिन स्कूलों का परिणाम कमजोर रहा है उनके साथ समीक्षा की जाएगी। जो कमियां हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
- संगीता बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed