फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government procurement of paddy will start after 9 days, preparations incomplete in grain market

Fatehabad News: 9 दिन बाद शुरू होगी धान की सरकारी खरीद, अनाज मंडी में तैयारियां अधूरी

Sat, 21 Sep 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 21 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of paddy will start after 9 days, preparations incomplete in grain market
फतेहाबाद। धान की कटाई का सीजन शुरू हो गया है। अनाज मंडियों में धान की प्राइवेट खरीद शुरू भी हो गई है। धान की सरकारी खरीद शुरू होने की बाट देख रहे किसानों को अभी नौ दिन और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

धान की सरकारी खरीद के लिए प्रशासन ने पहले 23 सितंबर के निर्देश दिए थे। मगर अब खरीद 1 अक्तूबर से शुरू होगी। इसको लेकर फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के द्वारा तैयारियां पूरी नहीं हो सकी है। मंडी में सीवरेज लाइन के मेन होल खुले पड़े है। दूसरी तरफ शौचालय की सफाई नहीं है, इस कारण वे बदबू मार रहे हैं। ऐसे में धान की फसल को मंडी में लेकर आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

धान की खरीद को लेकर अनाज मंडी के प्रधान जगदीश भादू ने बताया कि मंडी के बाहर के एसबीआई रोड का निर्माण कार्य पिछले छह महीनों से पूरा नहीं हो सका है। रोड को तोड़े जाने से मंडी के गेट के बाहर गड्ढे बने हुए हैं, जिसमें धान से भरे ट्रैक्टर धंसने का डर है। एसबीआई रोड को तोड़कर मॉडल रोड बनाने का दावा किया गया था। इसमें मात्र एक माह का समय लगना था, मगर अब छह महीने बीत जाने के बाद भी इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के अनुसार इस बारे में कई बार प्रशासन को अवगत करवाया गया है, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है। वहीं, आढ़ती सुरेश गोयल ने बताया कि मंडी के गेट के बाहर स्ट्रीट लाइट टूटी हुई हैं। रोशनी का कोई अन्य उचित प्रबंध नहीं होने से इस कारण शाम होते ही अंधेरा छाने लगता है। रात के समय मंडी में किसानों और आढ़तियों को परेशानी हो सकती है।

----------

:: धान की खरीद को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सीवरेज लाइन की सफाई के दौरान अगर कोई ढक्कन टूट गया है, तो उसे बदल दिया जाएगा। मंडी में धान की खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
-यशपाल मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed