फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government houses for the officers and employees of the Revenue Department will be built in every sub-division of the district

Fatehabad News: जिले के हर उपमंडल में बनेंगे राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास

Wed, 01 Apr 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Government houses for the officers and employees of the Revenue Department will be built in every sub-division of the district
फतेहाबाद। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती। स्त्रोत : प्रशासन
फतेहाबाद। जिले के हर उपमंडल स्तर पर राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास बनेंगे। जिससे उन्हें किराये के मकानों में नहीं रहना पड़ेगा। फतेहाबाद के साथ रतिया व टोहाना में दूसरे जिलों से डयूटी देने वाले अधिकारी व कर्मचारी इन सरकारी आवासों में परिवार के साथ रह सकेंगे।
विज्ञापन


डीसी डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को लघु सचिवालय में राजस्व एवं इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में प्रस्तावित नई विकास योजनाओं तथा प्रशासनिक ढांचे संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस योजना को प्राथमिकता देते हुए भूमि, डिजाइन व अन्य औपचारिकताओं को जल्द पूरा करें ताकि कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टोहाना में नए रेस्ट हाउस के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान की पहचान कर प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसके साथ ही फतेहाबाद स्थित रेस्ट हाउस के विस्तार की योजना बनाकर उसकी क्षमता और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी कार्रवाई की जाए। डीसी ने इलेक्ट्रिकल विंग को निर्देश दिए कि सरकार की हिदायतों के अनुरूप सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए फतेहाबाद, रतिया और टोहाना के लघु सचिवालय में सोलर सिस्टम स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। बैठक में सीटीएम गौरव गुप्ता, डीआरओ श्याम लाल, कार्यकारी अभियंता राहुल चहल, प्राचार्य अनिल कुमार, नायब तहसीलदार विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------



सरकारी आवास के लिए रहती है मारामारी

जिले में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास बहुत कम हैं। फतेहाबाद में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग व मार्केट कमेटी ने अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास बनवाए हुए हैं लेकिन मांग अधिक होने के कारण इन आवासों में क्वार्टर में बड़ी मुश्किल से अलॉट होता है। फतेहाबाद में मार्किट कमेटी के क्वार्टरों में शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, पशु पालन आदि बहुत से विभागों के कर्मचारी रहते हैं।


------------

लघु सचिवालय फतेहाबाद के फेस-1 और 2 में विकास कार्यों का विस्तार

बैठक में उपायुक्त ने जनता की सुविधा के लिए लघु सचिवालय के फेस-1 और 2 में विकास कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने दोनों फेस में 100 व 71 किलोवॉट के सोलर पैनल स्थापित करने के आदेश दिए। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद ई-दिशा सहित अन्य विभागों में बिजली जाने पर जनता को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed