फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government college not in the district, online application started from three for admission in B.Ed

Fatehabad News: जिले में नहीं राजकीय कॉलेज, बीएड में दाखिले के लिए तीन से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sun, 30 Jul 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 30 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Government college not in the district, online application started from three for admission in B.Ed
फतेहाबाद। जिले के बीएड कॉलेजों में भी दाखिले को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीडीएलयू ने दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिए तीन अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। छात्र दाखिले के लिए 3 अगस्त से 27 अगस्त ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहली मेरिट सूची 28 अगस्त को जारी होगी।
विज्ञापन

हालांकि बारहवीं कक्षा के बाद बीएड कोर्स में दाखिला के लिए प्रक्रिया पहले से चल रही है। बारहवीं के बाद बीएड पांच साल की है। जिसमें बीए और बीएड शामिल है। अहम बात यह है कि जिले में बीएड कोर्स के लिए सरकारी कॉलेज की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

------
जिले में ये है बीएड कॉलेजों की स्थिति
कॉलेज सीट
मनोहर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन - 100
डेफोडिल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन - 100
क्रिसेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन - 50
जीडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन भूना - 200
तिरुपति कॉलेज ऑफ एजुकेशन रतिया - 200
शहीद बाबा दीप सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन - 100
डिफेंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन टोहाना - 200
ग्रामीण कॉलेज ऑफ एजुकेशन टोहाना - 100
आकाश कॉलेज ऑफ एजुकेशन टोहाना - 100
-----
कॉलेज में दाखिले के लिए ये है शेड्यूल
शेड्यूल सेल्फ फाइनेंस कॉलेज
ऑनलाइन आवेदन 3 अगस्त से 27 अगस्त तक
पहली मेरिट सूची 28 अगस्त
दस्तावेज वेरिफिकेशन 28 अगस्त से 30 अगस्त
कॉलेज एडमिशन स्टेटस 31 अगस्त
दूसरी मेरिट सूची 1 सितंबर
दस्तावेज वेरिफिकेशन 2 सितंबर
तीसरी मेरिट सूची 6 सितंबर से 14 सितंबर
कक्षाएं शुरू 30 अगस्त
-------
बीए बीएड के लिए ओपन काउंसिलिंग शुरू
बीए बीएड कोर्स के लिए पहले से ही दाखिला प्रक्रिया चल रही है। खाली सीटों पर कॉलेज ओपन काउंसिलिंग कर रहे हैं। एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 100 सीटें हैं और यहां फिलहाल 30 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीए बीएड में दाखिले के लिए ओपन काउंसिलिंग चल रही है। अब दो वर्षीय बीएड के लिए भी दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र तीन अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। - जनक मेहता, प्रिंसिपल, एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed