{"_id":"6442c885d34dfbc069082634","slug":"got-government-job-after-getting-fake-sports-gradation-certificate-case-filed-against-six-including-then-sports-officer-fatehabad-news-c-21-1-hsr1003-112969-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फर्जी स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट पाकर ली सरकारी नौकरी, तत्कालीन खेल अधिकारी सहित छह पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फर्जी स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट पाकर ली सरकारी नौकरी, तत्कालीन खेल अधिकारी सहित छह पर केस दर्ज
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद के खेल विभाग से कराटे के फर्जी प्रमाण पत्र देकर फर्जी ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी पाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। शहर पुलिस ने तीन खिलाड़ियों, कराटे एसोसिएशन के दो सदस्यों व तत्कालीन खेल अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सीएम फ्लाइंग हिसार के इंस्पेक्टर रिछपाल ने बताया कि वर्ष 2019-20 के दौरान जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आवेदकों से मिलीभगत करके फर्जी डी ग्रेड के स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी करने व आवेदकों द्वारा उन फर्जी ग्रेडेशन सर्टिफिकेट के आधार पर खेल कोटे से सरकारी नौकरी प्राप्त करने के बारे एक सूचना प्राप्त हुई थी। इस मामले में राहुल, मक्खन सिंह व महाबीर सिंह ने स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी भी पा ली। लेकिन जांच में पाया गया कि जिन प्रतियोगिताओं के सर्टिफिकेट इन्होंने दिए थे, वह फर्जी थे और जिस कराटे एसोसिएशन ने उनको यह सर्टिफिकेट दिए वह भी फर्जी पाई गई। जिन स्थानों ने उन्होंने अपने सर्टिफिकेट में स्वर्ण पदक जीतने की बात कही है, वहां ना तो इनके पिता का नाम और जन्मतिथि दिखाई है। तत्कालीन खेल अधिकारी राजेंद्र बेरवाल ने इनके सर्टिफिकेट बिना जांचे उनको स्पोर्ट्स ग्रेडेशन दे दिया। शहर पुलिस ने इस संबंध में तत्कालीन खेल अधिकारी राजेंद्र बेरवाल, एम्चयोर कराटे एसोसिएशन के प्रधान राहुल तलवार व महासचिव अंकुर गुप्ता व राहुल, मक्खन सिंह और महाबीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।