{"_id":"67acdf726be8503e4f036f74","slug":"goods-destroyed-in-house-fire-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-129265-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: घर में लगी आग से सामान जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: घर में लगी आग से सामान जलकर नष्ट
Wed, 12 Feb 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
रतिया। गांव नंगल में बुधवार दोपहर को एक घर में आग लगने से घरेलू सामान नष्ट हो गया। वहीं आग से घर की छत को काफी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित रिंकू ने बताया कि घर में दोपहर को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे के दौरान वह घर पर नहीं था। उसे पड़ोसियों ने फोन पर घर में आग लगी होने की सूचना दी।
हादसे के समय उसकी तीन साल की बेटी व डेढ़ साल का बच्चा उसी कमरे में थे। जब आग लगने का पता उसकी पत्नी पूनम को चला तो उसने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। रिंकू ने बताया कि आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। सरपंच प्रतिनिधि बलदेव सिंह, पूर्व सरपंच भानचंद व अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।