{"_id":"66969fc9ff802e5a470cbba1","slug":"gold-silver-jewellery-and-cash-stolen-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-119511-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सोने, चांदी के जेवरात और नकदी चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सोने, चांदी के जेवरात और नकदी चोरी, केस दर्ज
Tue, 16 Jul 2024 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 16 Jul 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। शहर के भूना रोड स्थित प्रीत विहार कॉलोनी के एक मकान से तीन आरोपी सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए। शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को वह अपने रिश्तेदार के घर गए थे। रात करीब 2:20 बजे जब उन्होंने कैमरे चेक किए तो घर में तीन व्यक्ति घुसे दिखाई दिए। इसलिए उन्होंने अपने भाई विजय को फोन कर चोरों के बारे में बताया तो उनका भाई घर गया। उन्होंने वहां देखा तो अंदर वाला दरवाजा खुला पड़ा था।
भाई ने उन्हें बताया कि घर में सामान बिखरा था। कैमरे की जांच की गई तो तीन चोर बाहर जाते दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि चोर घर से सोने के आभूषण और घर में रखे 18,000 रुपये नकदी चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवर में सोने की चार अंगूठियां, कानों के टॉप्स, चार नोज पिन, एक ग्राम सोने के दो सिक्के, बच्चों वाले सोने के दो लॉकेट, चांदी के पांच सिक्के, तीन सेट पाजेब, दो तागड़ी और दो कड़े शामिल थे। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।