{"_id":"6a24572b9750ce7247034691","slug":"gold-silver-and-cash-stolen-from-a-house-in-bhattumandi-incident-caught-on-camera-fatehabad-news-c-127-1-ftb1008-155226-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भट्टूमंडी में घर से सोना-चांदी और नकदी चोरी, वारदात कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भट्टूमंडी में घर से सोना-चांदी और नकदी चोरी, वारदात कैमरे में कैद
Sat, 06 Jun 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
भट्टू कलां। भट्टूमंडी में एक मकान से सोने-चांदी के आभूषण और ढाई लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं चोरी की यह वारदात पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी घर के गेट के ऊपर से अंदर प्रवेश करता दिखाई दे रहा है और बाद में गेट खोलकर बाहर निकलता नजर आता है।
मकान मालिक अमित कुमार ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वे परिवार सहित माजरा गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे आभूषण और नकदी गायब थी। चोरी हुए सामान में 14 सोने की अंगूठियां, सोने की चेन, टीका और झुमकी शामिल हैं। इसके अलावा 10 चांदी की पाजेब और दो चांदी के कड़े भी गायब मिले। इसके साथ ही ढाई लाख रुपये भी चोरी हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। जल्द ही चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।