फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gold locket snatched from woman showing knife

चाकू दिखा महिला से छीना सोने का लॉकेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Gold locket snatched from woman showing knife
फतेहाबाद। गांव धांगड़ में खेत से लकड़ियां लेकर अपने घर जा रही एक महिला से बाइक सवार दो युवक चाकू दिखाकर सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में घटना की शिकार महिला राममूर्ति ने बताया कि 17 फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे वह खेत से लकड़ी लेकर घर जा रही थी। इस दौरान गांव के गुरुद्वारे के पास दो युवक बाइक पर सवार होकर खड़े थे। इन्होंने उसे रोककर गले पर चाकू लगाकर पौने तोले का सोने का लॉकेट तोड़कर ढ़ाणी माजरा रोड की तरफ भाग गए। आरोपियों को रोकने की कोशिश हुई तो महिला को हाथ व गले को चोट मारकर आरोपी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला राममूर्ति के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed