{"_id":"6a721c58a98e084f110cf9d3","slug":"gold-earring-snatched-from-woman-outside-the-house-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-158671-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: घर के बाहर महिला से झपटी सोने की बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: घर के बाहर महिला से झपटी सोने की बाली
Tue, 04 Aug 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
जाखल। शहर के अजीतपुरा मोहल्ला में मंगलवार शाम घर के बाहर खड़ी एक महिला से अज्ञात युवक ने दिनदहाड़े सोने की कान की बाली झपटकर भाग गया। पीड़िता माया ने बताया कि वह शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक आया और उसके कान से सोने की बाली झपटकर भाग निकला। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वह रेलवे की दीवार फांदकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही जाखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
सूचना मिलते ही जाखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन