फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Glamor revealed the secret of theft, two accused arrested

ठाठ-बाठ ने खोला चोरी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Glamor revealed the secret of theft, two accused arrested
फतेहाबाद। अशोक नगर में 14-15 फरवरी की रात को मकान की छत तोड़कर सोना-चांदी व नकदी सहित लाखों रुपये चोरी के केस में पुलिस ने मोहल्ले के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी खुद इन आरोपियों की हरकतों ने करवा दी, क्योंकि चोरी की गई नकदी से आरोपी ठाठ-बाठ कर रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पर नजर रखनी शुरू की और इन दोनों के द्वारा चोरी किए जाने की सूचना पुख्ता होने के बाद पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों गिरफ्तार आरोपी अशोक नगर निवासी विश्वनाथ उर्फ विशु व वीर सिंह उर्फ छोटू को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्रा ने बताया कि हुडा पुलिस चौकी के इंचार्ज कपिल कुमार की टीम ने अशोक नगर में 14-15 फरवरी को घर में हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विश्वनाथ उर्फ विशु पर चोरी के चार केस पहले दर्ज हैं और जबकि आरोपी वीर सिंह उर्फ छोटू के खिलाफ चोरी का एक केस पहले से दर्ज है। अशोक नगर के जिस घर में चोरी हुई उसकी छत तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने उक्त दोनों संदिग्धों पर गुप्तचरों के जरिये नजर रखनी शुरू की, इसके बाद सामने आया कि कुछ दिनों पहले उक्त दोनों ही लोग पांच रुपये का सामान खरीदते थे। चोरी की घटना के कुछ दिनों बाद ही दोनों काफी खर्चा करके ठाठ-बाठ कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को राउंडअप किया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में दोनों ने अशोक नगर निवासी बिंद्र सिंह के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल ली। बिंद्र सिंह ने 25 फरवरी को अपने मकान में चोरी की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई थी। बिंद्र सिंह ने बताया था कि उसके रिश्तेदार की मौत हो गई थी, इसलिए वह परिवार सहित पंजाब गया था। पीछे से चोरों ने घर की छत तोड़कर अंदर से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर लिए। 25 फरवरी को जब लौटे तो उन्हें घर में चोरी की जानकारी हुई। पुलिस के अनुसार विशु और छोटू के साथ इनका एक तीसरा साथी भी इस चोरी की घटना में शामिल था। तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी के सोने की चेन, दो जोड़ी सोने की बालियां, चांदी के तीन कड़े व 32 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed