{"_id":"6133ba6a8ebc3e74e856d8bb","slug":"give-encouragement-to-the-family-daughters-can-hoist-the-tricolor-with-respect-in-the-sky-savita-fatehabad-news-hsr6108016200","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार हौसला दें, आसमान पर सम्मान से तिरंगा फहरा सकती हैं बेटियां: सविता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार हौसला दें, आसमान पर सम्मान से तिरंगा फहरा सकती हैं बेटियां: सविता
विज्ञापन
समारोह में हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को सम्मानित करते आयोजक।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सामाजिक संस्था जिंदगी ने शनिवार को ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन की मुख्य कड़ी रही उपकप्तान सविता पूनिया, एवरेस्ट विजेता मनीषा पायल, तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में शिखर पर रही तनीषा वर्मा, वुशु नेशनल चैंपियन महक शर्मा जैसी कई महिला खिलाड़ियों का नागरिक अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में एसडीएम कुलभूषण बंसल मुख्यातिथि रहे जबकि अध्यक्षता जिंदगी संस्था के प्रधान हरदीप सिंह ने की। नायब तहसीलदार राजेश गर्ग, महेंद्र पूनिया, जिला पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान रणधीर डबास, रामनिवास शर्मा, पूर्व पार्षद चंद्र मेहता विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में सविता पूनिया व मनीषा पायल ने कहा कि परिवार अगर हौसला दें तो बेटियां आसमान पर सम्मान से तिरंगा फहरा सकती हैं। बेटियों के पंखों को उड़ान भरने देना जरूरी है। कार्यक्रम में एमएम कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स, राजकीय गर्ल्स स्कूल फतेहाबाद, स्प्रिंग बेल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
ये महिला शक्ति भी हुई सम्मानित
भीख मांगने वाले बच्चों को शिक्षा की राह दिखाने वाली संगीता प्रणामी, छात्रा दीक्षा सचदेवा, शिक्षिका पुष्पा चौहान, इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट हीना बजाज, समाज सेविका बलजीत कौर माजरा, एडवोकेट कमलेश वशिष्ठ, निवेदिता मुंजाल, रीटा गावड़ी, कुलवंत देवी, वंदना वर्मा आदि को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।