फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gita Mahotsav: City residents give grand welcome to procession

गीता महोत्सव : शोभायात्रा का शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Gita Mahotsav: City residents give grand welcome to procession
फतेहाबाद के पंचायत भवन में शोभायात्रा को हरी झंडी देते कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद के पंचायत भवन में चल रहे गीता जयंती महोत्सव के तीसरे दिन रविवार सुबह शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शोभा यात्रा को पंचायत भवन परिसर से झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी जहां पर नागरिकों व सामाजिक-धार्मिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली है कि भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर गीता का ज्ञान दिया। गीता हमें कर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। पवित्र ग्रंथ गीता हमें जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहने की नई प्रेरणा देती है। व्यक्ति के जीवन में अंधकार या कठिनाई होती है तो गीता हमें राह दिखाती है। गीता के छोटे से सार को पढ़ने के बाद हमारे जीवन के हर संशय को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण मानवता का ग्रंथ गीता में ही समाहित है।
विज्ञापन

बबली ने कहा कि हमारा जिला धान और गेहूं की फसल बोने वाला है। यहां के किसानों ने अबकी बार पराली न जलाकर उसका प्रबंधन किया है, जो काबिले तारीफ है। उन्होंने कृषि विभाग व जिला प्रशासन से कहा कि वे ब्लॉक स्तर पर जागरूकता कैंप आयोजित करें और लोगों को पराली प्रबंधन बारे जानकारी दें। उन्होंने कहा कि नशा करना और बेचना एक सामाजिक और कानूनी बुराई है। नशा के विरुद्ध हम सभी को काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त जगदीश शर्मा, जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, जिप सीईओ कुलभूषण बंसल, पवन चुघ, टेकचंद मिढ्डा, संत कुमार टूटेजा, नरेंद्र मोंगा, दीपक सरदाना, महेंद्र सिंह वधवा, डॉ. महेंद्र मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी श्रीकृष्ण-अर्जुन झांकी
शहर में निकाली गई शोभा यात्रा के एक रथ में बड़ी गीता रखी गई थी। इस रथ के पीछे झांकी में श्रीकृष्ण और अर्जुन बने छात्र रथ में सवार होकर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। गुरुकुल वेद मताना के छात्र शोभा यात्रा में श्लोकाच्चारण करते हुए साथ-साथ चल रहे थे। शोभा यात्रा पंचायत भवन परिसर से शुरू हुई। नगर शोभा यात्रा का जाट धर्मशाला के सामने रघुनाथ मंदिर सभा द्वारा, दुर्गा मंदिर के सामने विश्व हिंदू परिषद द्वारा, लाल बत्ती चौक के पास स्वामी सदानंद प्रणामी आश्रम द्वारा, फव्वारा चौक के पास स्वामी निर्दोष सेवा ट्रस्ट द्वारा, वैद रामेश्वर के सामने जीयो गीता द्वारा, जवाहर चौक के पास सिंह सभा द्वारा, रविदास चौक के पास मेडिकल एसोसिएशन द्वारा, सूर्या इंफोटेक के पास भारत विकास परिषद द्वारा तथा अरोड़वंश चौक के पास अरोड़वंश सभा द्वारा स्वागत किया गया।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
जिला स्तरीय गीता महोत्सव में रविवार को प्रदर्शनी के दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने अपनी स्टाल परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी किया। इस कैंप का उद्घाटन हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने किया। कैबिनेट मंत्री के साथ उपायुक्त जगदीश शर्मा भी मौजूद रहे। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि ब्लड डोनेशन कैंप में 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed