फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Girls should study while staying mentally healthy and pay special attention to their diet

Fatehabad News: छात्राएं मानसिक रूप से स्वस्थ रह करें पढ़ाई, खानपान का रखें खास ध्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Girls should study while staying mentally healthy and pay special attention to their diet
फतेहाबाद के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अस्पताल के अ​धिकारी और छात्राएं 
फतेहाबाद। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से अपराजिता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को मनोरोग और नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र, मेंटल हेल्थ प्रोग्राम, एनटीसीपी की टीम ने छात्राओं को जागरूक किया और शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम में 110 छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान जिला निगरानी एवं मूल्यांकन अधिकारी गौरव कुमार, कम्युनिटी नर्सिंग ऑफिसर रेणु कंबोज ने छात्राओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के टिप्स दिए। एनटीसीपी की नर्सिंग ऑफिसर ने तंबाकू और नशे से बचाव के बारे में जागरूक किया। जिला निगरानी एवं मूल्यांकन अधिकारी गौरव कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं से बचने के लिए नियमित दिनचर्या अपनानी चाहिए तथा परिवार और शिक्षकों के साथ संवाद बनाए रखना चाहिए। कम्युनिटी नर्सिंग ऑफिसर रेणु कंबोज ने छात्राओं को संतुलित खानपान, पर्याप्त नींद और नियमित शारीरिक गतिविधियों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन एक-दूसरे के पूरक हैं। इस मौके पर सोशल वर्कर प्रवीन कुमार, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल कृष्ण कुमार, नोडल अधिकारी नीतू डुडेजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नशे से दूर रहने का संदेश दिया
एनटीसीपी की मनोरोग नर्सिंग ऑफिसर ने छात्राओं को तंबाकू, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि शिक्षा और कॅरिअर पर भी नकारात्मक असर डालता है। छात्राओं को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन और टेली मानस नंबर 14416 और 1800-891-4416 और तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम के हेल्पलाइन नंबर 1800-112-356 पर मदद ले सकते हैं।
-
कैंसर के बारे में किया गया जागरूक
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से छात्राओं को पंपलेट की जरिए कैंसर से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। स्कूल की नोडल अधिकारी नीतू डूडेजा ने कहा कि कैंसर बीमारी तेजी से फैल रही है। इसके प्रति जागरूकता होनी जरूरी है।
-
कार्यक्रम में कैंसर से बचाव के बारे में जानकारी मिली है। कैसे कैंसर तेजी से बढ़ रहा है और इसके क्या लक्षण है। पंपलेट के जरिए भी इस बीमारी के बारे में गंभीरता से बताया गया है।
- रीना, छात्रा
-
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि हमें मानसिक रूप से स्वस्थ रहना क्यों जरूरी हैं। अगर हम तनाव में रहेंगे तो पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। तनाव के लक्षणों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।

- मन्नो, छात्रा
-
कार्यक्रम में हमें नशे से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया है। हमें जो जानकारी मिली है उस बारे में हम लोगों को भी जागरूक करेंगे। ऐसे जानकारी वाले कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
- मोनिका, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed