फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Girls of Durga Mahila Mahavidyalaya again demonstrated in SDM office

दुर्गा महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने एसडीएम कार्यालय में फिर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Girls of Durga Mahila Mahavidyalaya again demonstrated in SDM office
टोहाना। दुर्गा महिला महाविद्यालय में पढ़ाई कर रही छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं के साथ कॉलेज स्टाफ की सदस्य भी शामिल रहीं। छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधक कमेटी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधक कमेटी ने जो आश्वासन शनिवार को एसडीएम डॉ. चिनार चहल के साथ कॉलेज में हुई बैठक में उन्हें दिया गया था, उस आश्वास को प्रबंधक कमेटी पूरा नही कर पाई।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं व कॉलेज की स्टाफ सदस्यो ने प्रबंधक कमेटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्राओं ने कहा कि उनकी सिर्फ एक ही मांग है कि कॉलेज को प्रबंधक कमेटी से हटाकर सरकार के अधीन किया जाए। छात्रा अंजू, आरती, आंचल, जसमीन, गुरप्रीत, अंजलि ने कहा कि प्रबंधक कमेटी ने फिलहाल अभी तक सुविधाओं में कोई सुधार नही किया।
विज्ञापन

कार्यालय के बाहर होता रहा प्रदर्शन, एक घंटे बाद छात्राओं से मिली एसडीएम
दुर्गा महिला कॉलेज की छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर डेरा डाला। छात्राओं ने कॉलेज की प्रबंधक कमेटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्राओं ने एसडीएम पर उनकी मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि एसडीएम भी उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। छात्राओं ने कहा वह एसडीएम के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे है, जबकि एसडीएम अपने कमरे के अंदर बैठी रही। हालांकि लगभग एक घंटे बाद एसडीएम डॉ. चिनार चहल अपने कार्यालय से बाहर आई व छात्राओं की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि वह इस बारे में प्रबंधक कमेटी से बातचीत करेंगी। यदि प्रबंधक कमेटी ने उनकी मांगों को पूरा नही किया है तो वह उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश डांगरा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार इस मामले में कुछ नही कर रही है। टोहाना के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली को इस मामले में जानकारी हैं, लेनिक वह भी मामले को अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed