{"_id":"68c8589c81e6e9ddec058cfa","slug":"girls-are-angry-with-the-arbitrariness-of-private-bus-drivers-and-conductors-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-140371-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: निजी बस चालकों-परिचालकों की मनमानी से छात्राएं नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: निजी बस चालकों-परिचालकों की मनमानी से छात्राएं नाराज
Mon, 15 Sep 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
बस पास को मान्य न करने के बारे में उपायुक्त को ज्ञापन देने के लिए पहुंचीं छात्राएं।
फतेहाबाद। भूना-टोहाना रूट पर चलने वाली निजी बसों के चालकों और परिचालकों की मनमानी से परेशान होकर, सोमवार को गांव बोस्ती और इंदाछोई की छात्राएं उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं।
छात्रा सरोज, अमनदीप, संजू, आरती, काजल आदि ने उपायुक्त को एक लिखित शिकायत दी, जिसमें उन्होंने निजी बस में सरकार की ओर से लड़कियों के लिए बन गए बस पास को मान्य न करने के बारे में बताया। छात्राओं ने बताया कि सरकार की ओर से पत्र जारी कर कहा जाता है कि बस पास सभी बसों में मान्य होंगे।
लेकिन रोजाना भूना से टोहाना पढ़ने के लिए जाने वाली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। परिचालक कहते हैं कि ये पास बस नहीं चलेगा, टिकट लेनी पड़ेगी। अगर उन्हें पैसे ही देने हैं तो पास का क्या फायदा। बस के चालक व परिचालक उन्हें उतारने की धमकी भी देते हैं। जिस कारण भूना से टोहाना जाने वाली छात्राएं काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्राइवेट बसों के खिलाफ छात्रों ने किया रोड जाम :
टोहाना-भूना मार्ग पर शुक्रवार को भूना बस स्टैंड के सामने छात्रों ने जाम लगा दिया था। छात्राओं ने बस पास को लेकर ही प्रदर्शन किया था, छात्राओं का आरोप था कि प्राइवेट बस चालक और परिचालक उन्हें बस में चढ़ने नहीं देते और सरकार द्वारा जारी पास को भी मान्यता नहीं देते। छात्राओं का कहना है कि बीते कई दिनों से निजी बसों में चढ़ने पर उन्हें पास दिखाने के बावजूद नीचे उतार दिया जाता है। जबकि यह पास हरियाणा रोडवेज की बसों में पूरी तरह मान्य है। शुक्रवार को जब कुछ छात्राएं टोहाना जाने के लिए एक प्राइवेट बस में सवार हुई तो चालक ने उनसे टिकट मांगा। पास दिखाने पर उन्हें टिकट लेने या बस से नीचे उतारने को कहने लगा। इस घटना से नाराज छात्र-छात्राओं ने बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्राइवेट बस मालिकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।