फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   girl was victim of brutality in Tohana, Fatehabad, died after 9 days in Rohtak PGI

जिंदगी की जंग हारी मासूम:फतेहाबाद के टोहाना में दरिंदगी का शिकार हुई थी बच्ची,रोहतक PGI में 9 दिन बाद तोड़ा दम

Tue, 09 Jul 2024 09:26 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 Jul 2024 09:26 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बहराइच क्षेत्र के निवासी मासूम बच्ची के माता-पिता के अनुसार वह टोहाना क्षेत्र के एक गांव में जमींदार के यहां खेत मजदूरी करने के लिए आए थे। आरोप है कि नशे में धुत दो युवक बच्ची को उठा ले गए और फिर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
girl was victim of brutality in Tohana, Fatehabad, died after 9 days in Rohtak PGI
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के टोहाना के ग्रामीण क्षेत्र में दरिंदगी का शिकार हुई मासूम साढ़े तीन साल की बच्ची ने 9 दिन बाद रोहतक पीजीआई में सोमवार रात को दम तोड़ दिया है। वह 9 दिन से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। 29 जून शनिवार की रात को पिता के जानकार दो युवकों ने बच्ची को घर से उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जाखल रोड पर लहूलुहान अवस्था में मिली बच्ची को पहले टोहाना के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से बाद में उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बच्ची को रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया था।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बहराइच क्षेत्र के निवासी मासूम बच्ची के माता-पिता के अनुसार वह टोहाना क्षेत्र के एक गांव में जमींदार के यहां खेत मजदूरी करने के लिए आए थे। 29 जून की शाम को उनके जान पहचान के दो युवक उनके घर आए थे। यह दोनों युवक भी पास के गांव में ही खेत मजदूरी करते थे। उनके जाने के बाद परिवार सो गया। आरोप है कि यही नशे में धुत दोनों युवक बच्ची को उठा ले गए और फिर दुष्कर्म किया। हालांकि, पुलिस ने अगले दिन दोनों आरोपियों सतीश और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


2 दिन पहले ही जन संगठनों ने की थी बच्ची के इलाज की मांग
टोहाना के जन संगठनों की ओर से दो दिन पहले ही एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर बच्ची का इलाज सरकारी खर्च पर करवाने और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की गई थी। मगर इसी बीच बच्ची ने दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed