फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Girl students should not tolerate atrocities: Srishti

छात्राएं अत्याचार को सहन न करें : सृष्टि

Sat, 27 May 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 27 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Girl students should not tolerate atrocities: Srishti
फतेहाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एएसपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि छात्राएं अत्याचार को सहन न करें। इस दौरान छात्राओं को उनके अधिकारों, महिला सशक्तिकरण व महिला हेल्पलाइन बारे जानकारी दी गई और उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल कृष्ण कुमार ने की। मंच संचालन डॉ.नीतू डूडेजा ने किया।
विज्ञापन

छात्राओं से एएसपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक लड़की को आत्म रक्षा की जानकारी जरूर होनी चाहिए। लड़की को आत्म निर्भर होना जरूरी है। कोई भी लड़की या महिला के साथ अत्याचार हो रहा है तो वह उसे सहन न करें। अगर कोई छात्रा है तो वह मां-बाप को बताएं या फिर अपने स्कूल स्टाफ को भी बता सकते हैं। पुलिस भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सदैव तत्पर है। अगर किसी छात्रा को कोई शिकायत है तो वह तुरंत 1091 पर कॉल कर पुलिस सहायता ले सकती है। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी जागरूक किया। एएसपी ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें टेबलेट दिए गए है, उसका सही ढंग से इस्तेमाल करें। जो एप्लीकेशन दी गई है उसे ही प्रयोग में करें। अगर आप दूसरी एप डाउनलोड करते हैं और उसमें अपने माता-पिता का बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर डालते हैं तो ठग उनके बैंक खाते से राशि निकाल सकते हैं। सोशल मीडिया एप का भी सावधानी से प्रयोग करें। इस पर प्राइवेसी लगाकर रखें। नशे के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अगर आपके परिवार मे कोई नशा करता है तो उसे समझाने का प्रयत्न करें। अगर कोई आसपास नशा बेच रहा है तो पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मी ने बताए गुर, कैसे करें खुद का बचाव
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एएसआई चंद्रकांता ने छात्राओं को बताया कि किसी भी असामान्य परिस्थितियों में अपना बचाव कैसे करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी के डर से दब कर न रहें। अपनी बातें अपने माता-पिता व अपने सबसे अच्छे दोस्त अपने अध्यापक से शेयर करें। छात्राएं कठिन परिस्थितियों में अपना बचाव कैसे करें। महिला सिपाही किरनजीत कौर व वीरा कौर ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। स्टेज पर छात्राओं को बुलाकर प्रैक्टिकल भी करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राएं रक्षाबंधन पर भाई से लें वचन, नहीं करेगा नशा
कार्यक्रम में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फतेहाबाद से एएसआई सतबीर सिंह ने नशे के खिलाफ निडर होकर आगे आने का अनुरोध करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इस बुराई को समाज से मिटाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। पुलिस ने नशे की तस्करी को जड़ से मिटाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि रक्षाबंधन पर अपने भाई से वचन लें कि वह नशा नहीं करेगा और उससे दूर रहेगा।

छुट्टी के दौरान पुलिस गश्त बढ़ाई जाएं : प्रिंसिपल
कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए स्कूल प्रिंसिपल कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रत्येक छात्रा को आत्म रक्षा की जानकारी हो इसके लिए स्पेशल कक्षा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस विभाग से भी मांग है कि स्कूल लगने से पहले और छुट्टी के दौरान पुलिस गश्त शुरू की जाए ताकि कोई शरारती तत्व छात्राओं के साथ शरारत न कर सकें।


मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान स्कूल की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस बारहवीं कक्षा की मेधावी छात्रा ललिता, सुनैना, दसवीं कक्षा की छात्रा डिंपल और शिवानी को एएसपी ने सम्मानित किया। इसके अलावा जेआरसी काउंसलर अंजू रानी की टीम जिसमें छात्र दीपिका, सविना, लक्ष्मी, मुस्कान आदि को एएसपी द्वारा सम्मानित किया गया। आरबीआई द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्रा सोनिया और रचना व शिक्षिका डॉ.नीतू डुडेजा को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल शिक्षक गुलशन, मंजू मेहता, सुमन मोंगा, हरि सिंह, सुरेंद्र कुमार, रूपेंद्र, अंजू बाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed