फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Girl found dengue positive, viral spreading among children

Fatehabad News: युवती मिली डेंगू पॉजिटिव, बच्चों में फैल रहा वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Girl found dengue positive, viral spreading among children
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए कर्मचारी
फतेहाबाद। डेंगू का प्रकोप जिले में जारी है। वीरवार को टोहाना के सुंदर नगर निवासी 31 साल की युवती डेंगू पॉजिटिव मिली है। वहीं बच्चों में वायरल बुखार के मामले भी बढ़ रहे है। रोजाना शिशु रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 80 से 100 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक डेंगू के 118 केस मिल चुके हैं। इसमें 52 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए है। शहर फतेहाबाद में ही डेंगू के 41 केस मिल चुके हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग 3074 जगहों का सर्वे किया गया और 14 जगहों पर लारवा मिला है। अब तक जिले में 3027 जगहों पर लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना
- अचानक तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना
बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पिलाएं पानी :
मौसम में बदलाव के चलते बच्चे वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा डेंगू भी काफी फैल रहा है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर लगातार बुखार आ रहा है तो विशेषज्ञ से जांच जरूर करवाएं। बच्चों को पानी और ताले फल ज्यादा से ज्यादा खिलाएं। डॉक्टर की सलाह से ही बच्चों को दवाई दें। - डॉ. ईला नारंग, शिशु रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article