{"_id":"67041ed80dd6678e360ecaa2","slug":"girl-found-dengue-positive-fogging-did-not-start-in-the-city-even-after-writing-a-letter-to-the-health-department-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-123395-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: युवती मिली डेंगू पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग के पत्र लिखने बाद भी शहर में शुरू नहीं हुई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: युवती मिली डेंगू पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग के पत्र लिखने बाद भी शहर में शुरू नहीं हुई फॉगिंग
Mon, 07 Oct 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव के साथ डेंगू के जिले में लगातार केस बढ़ रहे हैं। सोमवार को ढाणी भोजराज निवासी 19 वर्षीय युवती डेंगू पॉजिटिव मिली है। हालांकि युवती की हालत में सुधार है। जिले में डेंगू के अब तक 18 केस मिल चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बार-बार पत्र लिखने के बाद भी शहर में फॉगिंग शुरू नहीं हुई है। शहर में फॉगिंग करवाने की जिम्मेदारी नगर परिषद की है।
शहर में डेंगू के केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर परिषद को पत्र लिखा गया था। इसके अलावा गांव में केस मिलने पर खंड एवं पंचायत विकास विभाग को पत्र लिखा जाता है। विभाग के बार-बार पत्र लिखने के बावजूद शहर में फॉगिंग नहीं हुई है। हालांकि नगर परिषद द्वारा करीब एक माह पहले फॉगिंग करवाने का अभियान शुरू किया गया था लेकिन फिर बंद कर दिया गया।
जिले में ये है डेंगू मरीजों की स्थिति
वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
2024 18
-- -- -- -
डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना
- अचानक तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना
-- -- -- --
15 तक चलेगा रेपिड फीवर सर्वे
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अक्तूबर माह में रेपिड फीवर सर्वे भी शुरू कर दिया है। जिले में 1.92 लाख घरों का सर्वे करने का लक्ष्य रखा गया है। टीम बुखार पीडि़तों के ब्लड की स्लाइड बनाई जाएगी और मलेरिया की जांच की जाएगी। ये अभियान पहले 10 अक्तूबर तक चलना था लेकिन इसे अब 15 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
डेंगू को लेकर जिले में स्थिति नियंत्रण में है। विभाग की तरफ से लगातार सर्वे किया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि अपने आसपास पानी एकत्रित न होने दें और कूलर व गमलों में समय-समय पर पानी बदलते रहें।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ