फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Girl dies under suspicious circumstances in Saniana, police takes out half-burnt body from funeral pyre

Fatehabad News: सनियाना में लड़की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने अधजला शव चिता से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Girl dies under suspicious circumstances in Saniana, police takes out half-burnt body from funeral pyre
भूना। सनियाना गांव में वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई, आनन-फानन में परिजन अंतिम संस्कार करने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजला शव श्मशान भूमि से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में रखवा दिया है। जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद आगामी कार्रवाई पुलिस करेगी।पुलिस शिकायत में बरवाला निवासी एवं युवती की बुआ पूनम देवी ने उसके भाई राकेश कुमार की करीब पांच वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी और उसकी पत्नी सोमा देवी ने हरियाणा के ही मुकेश नामक दूसरी जाति के युवक से शादी कर ली। लड़की की बुआ ने पुलिस को बताया कि उसकी 22 वर्षीय भतीजी तमन्ना 12वीं कक्षा की छात्रा थी और 15 दिसंबर 2023 को सिरसा जिला के गांव कंवरपुरा निवासी रोहताश के साथ विवाह हुआ था। लेकिन 18 दिसंबर को तमन्ना सनियाना गांव में आई तो उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि उसकी भतीजी को मारकर मायका व ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर अंतिम संस्कार करने की कोशिश की है। महिला की शिकायत के बाद सादी राम ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार के लिए युवती के शव को आग से बाहर निकला और मामले की सूचना डीएसपी संजय बिश्नोई व सीन ऑफ क्राइम इंचार्ज डॉक्टर जोगिंद्र सिंह को दी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष शादीराम ने बताया कि पुलिस ने लड़की की बुआ की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर श्मशान भूमि में जल रहे शव को लकडियों से बाहर निकाला तो वह काफी जल चुका था। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed