फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Girdawari of the damage caused by hailstorm last month was not done

Fatehabad News: ओलावृष्टि से नुकसान की नहीं हुई गिरदावरी

Sun, 12 Jan 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Girdawari of the damage caused by hailstorm last month was not done
फतेहाबाद। मौसम विभाग ने जिले में ओलावृष्टि की आशंका जताई है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। किसान चिंतित हैं कि अगर अब ओलावृष्टि हुई तो उनका नुकसान और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि प्रशासन ने जिले में 26 दिसंबर को बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि को लेकर नुकसान की गिरदावरी भी अभी तक शुरू नहीं की है। उस समय बारिश के साथ ओलावृष्टि से क्षेत्र के 13 गांवों में करीब 4 हजार एकड़ में सरसों, गेहूं, चना, जौ और सब्जियों की फसलें प्रभावित हो चुकी हैं।
विज्ञापन


हालांकि प्रदेश सरकार ने प्रभावित किसानों को 20 जनवरी तक नुकसान से संबंधित दावे पोर्टल पर अपडेट करने की अपील की है। अभी तक जिले के 1000 से अधिक किसान 4100 एकड़ भूमि की फसल के नुकसान का आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गांव सालमखेड़ा के किसान कर्मजीत, पवन, रणजीत सिंह और जिले सिंह आदि ने बताया उनके पास अभी तक कोई भी पटवारी व कानूनगो नुकसान का जायजा लेने नहीं पहुंचा है। हालांकि विभाग ने मात्र 10 दिनों में गिरदावरी करने दावा किया था, लेकिन अभी तक शुरू नहीं हुई है।


- जिले के जिन किसानों ने नुकसान के लिए ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर आवेदन किया है, उनकी फसलों की गिरदावरी शुरू कर दी गई है। जिले के कुल 112 गांवों के किसानों ने अभी तक आवेदन किया है। जिसके चलते गिरदावरी करने में समय लग रहा है। जल्द ही गिरदावरी पूरा करने का काम पूरा लिया जाएगा और प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

-श्याम लाल, जिला राजस्व अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed