फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gift of free travel: Crowds throng bus terminals

Fatehabad News: फ्री सफर की सौगात, बस अड्डों पर उमड़ी भीड़

Thu, 27 Aug 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 27 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Gift of free travel: Crowds throng bus terminals
फतेहाबाद। शहर के नए बस स्टैंड पर हिसार के लिए जाती बस में चढ़ने के लिए मशक्कत करते यात्री। संवा
फतेहाबाद। रक्षाबंधन पर वीरवार दोपहर 12 बजे से हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा शुरू होते ही पुराने और नए बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हिसार और सिरसा रूट की बसों में सबसे अधिक दबाव रहा।
विज्ञापन

मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य यात्री बस स्टैंड पहुंचे। बसों के इंतजार में कतारें लगी रहीं और बसों के पहुंचते ही उनमें सवार होने के लिए यात्रियों में जद्दोजहद देखने को मिली। कई बसें पूरी तरह भरने के बाद रवाना हुईं, जबकि सीट नहीं मिलने पर यात्रियों को अगली बस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से सिरसा, हिसार और रोहतक रूट पर काफी संख्या में यात्री रवाना हुए। सिरसा-हिसार रूट की बसों में सबसे अधिक भीड़ रही। इसके अलावा रतिया-टोहाना, भूना-नरवाना और भट्टूकलां रूट पर भी यात्रियों को बस में जगह पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। पुराने बस स्टैंड से ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसों में भी महिलाओं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ बसों के संचालन पर नजर रखी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लोकल रूट पर मिनी बसों का संचालन भी किया गया। इससे आसपास के गांवों और कस्बों की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिली। इससे मुख्य बसों पर दबाव कुछ कम हुआ।
-----------
सिरसा-हिसार-रोहतक रूट पर भीड़
जिला मुख्यालय से सिरसा, हिसार और रोहतक जाने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही। सिरसा-हिसार रूट की लगभग सभी बसों में भीड़ रही। रतिया-टोहाना, भूना-नरवाना और भट्टूकलां रूट पर भी यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीण रूटों पर भी मुफ्त यात्रा का लाभ लेने वाली महिलाओं की संख्या अधिक रही।
---------------
नए से पुराने बस स्टैंड के लिए चलाई गई मिनी बसें
रोडवेज ने नए और पुराने बस स्टैंड के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की। रोडवेज महाप्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि पांच बसें विशेष तौर पर पुराने बस स्टैंड से नए बस स्टैंड के बीच चलाई गईं। इससे नए बस स्टैंड पर उतरने वाले यात्रियों को शहर के दूसरे हिस्सों में जाने में सुविधा मिली।
----------
निजी बसों और दूसरे राज्यों की बसों में नहीं मिली छूट
रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की सुविधा केवल हरियाणा रोडवेज की बसों में मान्य रही। निजी बसों और दूसरे राज्यों से आने वाली बसों में महिलाओं को किराया देना पड़ा। रोडवेज बसों में भीड़ अधिक होने के कारण कई पुरुष यात्रियों ने निजी बसों से सफर किया। जिला मुख्यालय से रतिया-टोहाना, भूना-नरवाना, भट्टूकलां-हिसार, सिरसा और अन्य रूटों पर निजी बसों में भी यात्री नजर आए।

------
रोडवेज प्रशासन की ओर से रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या के अनुसार सभी रुटों पर रोडवेज बसों के संचालन की व्यवस्था की गई। पहले दिन पुराने और नए बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ के बीच रोडवेज बसों का संचालन जारी रहा।
- मनोज कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed