फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ghaggar water level drops surveillance stepped up at Chandpura Siphon

Fatehabad News: घग्गर का जलस्तर घटा, चांदपुरा साइफन पर बढ़ी निगरानी

Fri, 07 Aug 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 07 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ghaggar water level drops surveillance stepped up at Chandpura Siphon
जाखल। घग्घर नदी में आया पानी। संवाद
जाखल। घग्गर नदी के जलस्तर में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई लेकिन चांदपुरा साइफन पर जलप्रवाह बढ़ने से प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। सिंचाई विभाग के अनुसार नदी की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और फिलहाल किसी खतरे की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन

प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार गुहला-चीका हेड पर पिछले 24 घंटे में जलप्रवाह 20,944 क्यूसेक से घटकर 19,404 क्यूसेक रह गया। वहीं खनौरी हेड पर पानी का बहाव बढ़कर 5,788 क्यूसेक दर्ज किया गया। चांदपुरा साइफन पर भी जलप्रवाह 3,550 क्यूसेक से बढ़कर 5,350 क्यूसेक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जाखल क्षेत्र में बढ़े हुए जलप्रवाह को देखते हुए 346 क्यूसेक पानी रंगोई नाले में मोड़ा गया है। अधिकारियों के अनुसार हिमाचल प्रदेश की शिवालिक पहाड़ियों में हुई भारी बारिश से घग्गर का जलस्तर बढ़ा था। अब ऊपरी क्षेत्रों में बारिश कम होने से पानी का स्तर घटने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

अधिकारी बोले: स्थिति नियंत्रण में, अफवाहों से बचें
सिंचाई विभाग टोहाना के एसडीओ संजीव सिंगला ने बताया कि फिलहाल घग्गर नदी का जलस्तर पूरी तरह नियंत्रण में है। चांदपुरा साइफन पर 5,350 क्यूसेक पानी का प्रवाह नदी की वहन क्षमता से काफी कम है। इसके बावजूद प्रशासन पूरी निगरानी रखे हुए है। लोगों से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed