फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Get rid of bad governance and bring someone who has lost his way with you: OP Chautala

कुशासन से पीछा छुड़वाओ और कोई रास्ता भटक गया उसे पुचकार कर साथ लाओ : ओपी चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
Get rid of bad governance and bring someone who has lost his way with you: OP Chautala
भट्टू कलां में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला।
भट्टू कलां (फतेहाबाद)। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि उनका जनता व कार्यकर्ताओं को यही संदेश है कि इस कुशासन से पीछा छुड़वाओ। जो कोई रास्ता भटक गया है, उसे पुचकार करके अपने साथ ले आओ। इनेलो का राज बनेगा, तो हर वर्ग के हित में काम किए जाएंगे। ओमप्रकाश चौटाला बुधवार को भट्टू कलां में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

वे तेजाखेड़ा से गुरुग्राम जाते समय भट्टू कलां में चोपटा रोड स्थित किसान इंडस्ट्रीज में जलपान के लिए रुके थे। इसके बाद वे अपने रिश्तेदार राजेश गोदारा के गांव दड़ौली में शोक व्यक्त करने व हिसार में सांसद सुनीता दुग्गल की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए निकल गए। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में कुशासन है। जनता कुशासन से तंग आ चुकी है। लोगों ने कुशासन से पीछा छुड़वाने का मन बना लिया है। आज महंगाई आसमान छू रही है। गरीब और अमीर के बीच खाई बढ़ गई है। हर दफ्तर में कर्मचारियों का टोटा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार से हर वर्ग में निराशा है। इसलिए लोग इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। इनेलो ही जनता के हित में काम कर सकती है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरो, राजेश गोदारा, पूर्व जिला पार्षद संतोष माचरा, रणजीत बैनीवाल, तरसेम गोयल, बिंद्र सांई, दलीप सिंह माचरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed