{"_id":"65e607aad035dd7ba307ce00","slug":"gave-two-drops-of-life-to-8316-children-in-two-days-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-113779-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दो दिन में 8316 बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दो दिन में 8316 बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
टोहाना। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों व घर-घर पोलियो रोधी दवाई पिलाने का अभियान जारी रहा। सोमवार को भी बच्चों को दवा पिलाई गई। विभाग की अलग-अलग टीमों द्वारा दो दिन में 8316 बच्चों को दवाई पिलाई गई है तथा अंतिम दिन मंगलवार को भी दवा पिलाई जाएगी।
दूसरे दिन का शुभारंभ सिविल जज मनमीत कौर ने किया। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डाॅ.कुणाल वर्मा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य कार्यकर्ता विकास कुमार, रमेश कुमार की टीम ने स्कूलों में जाकर लोगों को पोलियोरोधी दवा पिलाई। विभाग की टीम ने कहा कि तीन दिवसीय अभियान के दूसरे दिन बच्चों को दवाई पिलाई गई। उन्होंने कहा कि मंगलवार को अंतिम दिन लोग जागरूक होकर जीरो से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को यह दवा जरूर पिलाएं ताकि बच्चा स्वस्थ रहे।