फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gaurav's mobile phone will reveal the secrets of bookies and financiers

Fatehabad News: गौरव का मोबाइल फोन खोलेगा सटोरियों और फाइनेंसरों के राज

Fri, 18 Sep 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 18 Sep 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Gaurav's mobile phone will reveal the secrets of bookies and financiers
मृतक गौरव का फाइल फोटो
फतेहाबाद। भीमां बस्ती में मस्जिद वाली गली निवासी गौरव के शव का शुक्रवार को अग्रोहा मेडिकल में पोस्टमार्टम हुआ। दोपहर बाद परिजन शव घर लेकर पहुंचे और इसके बाद दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गौरव की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया है। इसमें राशि के लेनदेन, ऑनलाइन गेमिंग और आरोपियों से जुड़े रिकॉर्ड मिलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

वहीं शहर थाना पुलिस ने इस मामले में हिसार निवासी शुभम और प्रदीप तथा नरवाना निवासी गौरव के खिलाफ वीरवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि जांच में मृतक के मोबाइल फोन से व्हाट्स एप पर लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें रुपये के लेनदेन का जिक्र है। साथ ही मां-बाप और बहन के नाम भावुक संदेश लिखे गए हैं। मोबाइल फोन में आरोपियों से राशि लेने और देने का हिसाब भी होने की बात सामने आई है। ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा रिकॉर्ड भी पुलिस खंगाल रही है।
उल्लेखनीय है कि गौरव परिवार का इकलौता बेटा था। वह पहले हिसार के एक निजी अस्पताल में मेडिकल पर काम करता था। वर्तमान में फतेहाबाद के जनऔषधि केंद्र में सेल्समैन था। गौरव ने वीरवार को जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी।

-
क्रिकेट सट्टा और ऑनलाइन गेमिंग में फंसे हैं युवा
शहर में कई युवा ऑनलाइन गेमिंग में फंस रहे हैं। गेमिंग में रकम गंवाने के बाद कई युवा आर्थिक संकट में फंस रहे हैं। वहीं, कुछ मामलों में उधार लेकर गेमिंग में पैसा लगाने और रकम वापस नहीं कर पाने के बाद फाइनेंसरों के दबाव का भी सामना करना पड़ रहा है। जिले में ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े मामलों में पिछले साल पांच से अधिक प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। इसमें करीब 15 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। हालात ये है कि गिरोह ऑनलाइन गेमिंग को चला रहे हैं। इसके तार गुरुग्राम और चंडीगढ़ से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed