{"_id":"5e5026a78ebc3ec981316010","slug":"gas-cylinder-fire-in-ashok-nagar-big-accident-survives-fatehabad-fatehabad-news-rtk543445472","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक नगर में गैस सिलिंडर में लगी आग, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक नगर में गैस सिलिंडर में लगी आग, बड़ा हादसा बचा
विज्ञापन
गैस सिलिंडर में लगी आग की सूचना के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के अशोक नगर में शुक्रवार शाम को गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण आग लगने का मामला सामने आया है। घर पर मौजूद लोग रस्सी बांधकर सिलिंडर को बाहर ले आए और आग पर काबू पाया। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर हुडा चौकी प्रभारी रिसाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सिलिंडर इंडेन गैस एजेंसी का बताया जा रहा है। सूचना के बाद संबंधित गैस एजेंसी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
मामले के मुताबिक अशोक नगर निवासी अजमेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गैस सिलिंडर खाली होने पर उसकी जगह नया लगाया गया था। शाम को जैसे ही चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा को शुरू किया तो सिलिंडर में आग लग गई, इसके अलावा पाइप में भी आग लग गई। आनन-फानन में वह रस्सी बांधकर सिलिंडर को बाहर ले आए और आग पर काबू पाया। गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने कहा कि चूल्हा नीचे रखा हुआ था, इस वजह से पाइप से आग लगती हुई रेगुलेटर तक पहुंची है।
सात दिन में तीसरी घटना, एक की जा चुकी है जान
गैस सिलिंडर लीकेज के कारण आग लगने की एक सप्ताह में तीसरी घटना है। 14 फरवरी को हुडा सेक्टर गैस लीकेज के कारण ब्लास्ट हुआ था। जिसमें समाजसेवी हरनाम सिंह झुलस गए थे और पांच दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। 19 फरवरी को गांव कुम्हारिया में गैस सिलिंडर लीकेज के कारण आग लग गई थी। अब शुक्रवार को फिर घटना हो गई।
विज्ञापन
-----------
गैस सिलिंडर में आग लग गई थी, घर पर मौजूद लोग रस्सी से खींचकर बाहर ले आए और आग पर काबू पा लिया। मौके पर गैस एजेंसी के खिलाफ शिकायत दी गई है। फिलहाल जांच की जा रही है।
- रिसाल सिंह, हुडा चौकी प्रभारी