फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Garbage removed with police assistance amidst protests by sanitation workers

Fatehabad News: सफाई कर्मचारियों के विरोध के बीच पुलिस बल के साथ उठाया कूड़ा

Tue, 25 Aug 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 25 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Garbage removed with police assistance amidst protests by sanitation workers
कचरा उठाने वाली जेसीबी पर महिला सफाई कर्मचारी। संवाद
टोहाना। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन ने सोमवार रात पुलिस बल की मौजूदगी में शहर में कूड़ा उठाया। विरोध में कुछ महिला कर्मचारी जेसीबी के आगे लेट गईं। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। एक महिला कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

प्रशासन ने भूना रोड, डांगरा रोड, पुराने बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, काली माता रोड, रेलवे स्टेशन और पुरानी सब्जी मंडी सहित 13 स्थानों से कूड़ा उठाया। जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान का सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया। प्रदर्शनकारी जेसीबी और पुलिस वाहनों के आगे खड़े हो गए। कुछ महिला कर्मचारी जेसीबी के सामने लेट गईं। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने महिला कर्मचारियों सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी निवासी सफाई कर्मचारी प्रेमलता की तबीयत इसी दौरान बिगड़ गई। बीपी बढ़ने पर उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अनिल कुमार, मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग, शहर थाना प्रभारी संदीप और सदर पुलिस मौके पर मौजूद रही।

हिरासत में लिए गए कर्मचारी नेता मनदीप ने आरोप लगाया कि प्रशासन पुलिस बल से हड़ताल दबाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी मांगों पर एकजुट हैं और आंदोलन जारी रहेगा।

कचरा उठाने वाली जेसीबी पर महिला सफाई कर्मचारी। संवाद

कचरा उठाने वाली जेसीबी पर महिला सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed