फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Garbage piles up near residential areas, officials say garbage will be removed in three days

Fatehabad News: रिहायशी क्षेत्र के पास लगे कूड़े के ढेर, अधिकारी बोले- तीन दिन में उठेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Garbage piles up near residential areas, officials say garbage will be removed in three days
जाखल शहर के बलरां रोड पर लगे कूड़े के ढेर। संवाद
जाखल। नगर पालिका के पास कूड़ा फेंकने के लिए स्थायी डंपिंग प्वाइंट न होने से बलरां रोड पर खाली पड़े स्थान में कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। कूड़े से निकलने वाली बदबू से आमजन परेशान है।
विज्ञापन

ढेर सड़क तक फैलने लगे हैं और नजदीकी रिहायशी एरिया मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा, ढेर से 100 मीटर दूर निजी डीएवी स्कूल संचालित है। इसमें सैंकड़ों बच्चे पढ़ते हैं। स्थानीय निवासी रमेश कुमार और बलविंद्र सिंह ने कहा कि मास्टर कॉलोनी और जगन्नाथ कॉलोनी भी कुछ ही दूरी पर हैं। यदि कूड़ा उठाया नहीं गया तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से अनुरोध किया कि बलरां रोड से कूड़े का तुरंत निस्तारण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर वे विरोध करने को मजबूर होंगे। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कूड़े के ढेर के कारण संक्रमण और रोग फैलने का जोखिम बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के मद्देनजर इसे प्राथमिकता से हटाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------



अस्थायी जगह पर डंप कर रहे नगर का कूड़ा
नगर का कूड़ा डंप करने के लिए शहर में नगरपालिका के पास स्थायी डंपिंग सेंटर नहीं है। कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध के चलते आसपास रहने वाले लोगों के साथ ही आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
---------



लोगो ने जताई चिंता, बोले- जल्द हो समाधान

बलरां रोड निवासी मक्खन सिंगला, हरि ओम गर्ग, अजय कुमार, तरसेम कुमार, राम निवास आदि ने कहा कि नगर पालिका की ओर से यहां पर कूड़े के ढेर लगाए जा रहे हैं। इस कारण स्थानीय निवासों के साथ अन्य लोगों परेशानी का कारण बना हुआ है। प्रशासन से गुहार है की यहां से कूड़े का जल्द उठाया जाए ताकि यहां कोई बीमारी न फैल सके।




-

जल्द ही कूड़े को यहां से उठाया जाएगा। आने वाले दो से तीन दिन में कूड़े के ढेर को उठाकर शहर के बाहर निकाला जाएगा। ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।
-प्रवीण कुमार, सचिव नगर पालिका जाखल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed