{"_id":"6a91be8d2ad3675bd709302c","slug":"garbage-dumped-at-councilors-house-garbage-collection-vehicles-blocked-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160085-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पार्षद के घर कचरा फेंका, कचरा उठान गाडि़यां रोकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पार्षद के घर कचरा फेंका, कचरा उठान गाडि़यां रोकीं
Fri, 28 Aug 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में पार्षद के घर के बाहर कचरा डालकर हंगामा करते हुए नगर परिषद कर्मचारी स्त्रोत सोशल
फतेहाबाद। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। वीरवार आधी रात को हड़ताली कर्मचारियों ने वार्ड 4 की पार्षद किरण नारंग के घर के बाहर हंगामा किया और ई-रिक्शा में लाया गया कचरा घर के अंदर फेंक दिया।
इससे पहले कर्मचारियों ने थाना रोड से संन्यास आश्रम रोड पर डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाए जाने के दौरान हंगामा किया। बताया गया कि किसी व्यक्ति ने कर्मचारियों से कहा कि पार्षद प्रतिनिधि कचरा उठवा रहे हैं। इस पर कर्मचारी भड़क गए और कचरा ई-रिक्शा में भरकर पार्षद के घर पहुंच गए।
शुक्रवार सुबह नगर परिषद प्रशासन ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए वाहन भेजे। जगजीवनपुरा मोहल्ला, स्वामी नगर और हंस कॉलोनी में वाहन पहुंचते ही हड़ताली कर्मचारी वहां पहुंच गए। कर्मचारियों ने वाहनों को जब्त कर नगर परिषद कार्यालय पहुंचा दिया। इससे शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थिति और गंभीर हो गई।
विज्ञापन
-
सचिव ने खुद गाड़ी ले जाने का किया प्रयास
नगर परिषद प्रशासन ने सुबह पांच गाड़ियां कचरा उठान के लिए भेजी। कर्मचारियों को गाड़ी हंस कॉलोनी में मिनी बाईपास पर होने की सूचना मिली। कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और गाड़ी रोक ली। इस दौरान सचिव गोविंद ने खुद गाड़ी चलाकर ले जाने का प्रयास किया लेकिन हड़ताली कर्मचारी आगे बैठ गए। इसके बाद काफी संख्या में कर्मचारी पहुंच गए। महिला कर्मचारी टाटा एस गाड़ी पर चढ़ गईं।
-
दुकान के आगे से करें सफाई, डंपिंग प्वाइंट से नहीं उठेगा कचरा
वीरवार रात को हंगामा कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि दुकानदार अपनी दुकानों के आगे से सफाई करें लेकिन की मुख्य डंपिंग साइट से कूड़ा किसी भी हालत में उठाने नहीं दिया जाएगा।
-
कचरा उठान के लिए नगर परिषद प्रशासन ने मांगी थी पुलिस सुरक्षा
नगर परिषद प्रशासन ने वीरवार को प्रशासन को पत्र भेजकर डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियों के साथ 10 पुलिस गाड़ियां मांगी थी। नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस विभाग को पत्र लिखकर कहा था कि सेक्टर तीन, जगजीवनपुरा मोहल्ला, स्वामी नगर और हंस कॉलोनी में 10 डोर टू डोर गाड़ियां भेजकर कचरा उठान करवाया जाना है इसलिए 10 पुलिस की गाड़ियां भेजी जाएं लेकिन नगर परिषद प्रशासन ने बिना पुलिस सुरक्षा गाड़ियां भेज दी। फिलहाल स्थिति ये है कि 20 गाड़ियों में से 16 जब्त हो चुकी हैं।