फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Garbage collection vehicles operated under police protection

Fatehabad News: पुलिस सुरक्षा में चलीं कचरा उठान गाड़ियां

Tue, 01 Sep 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 01 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Garbage collection vehicles operated under police protection
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में सफाई के लिए कार्यालय का बंद किया गया गेट संवाद
फतेहाबाद। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच मंगलवार को 26 दिन बाद पुलिस सुरक्षा में डोर-टू-डोर कचरा उठान गाड़ियां वार्डों में पहुंचीं। लोगों ने राहत की सांस ली और घरों का कचरा गाड़ियों में डाला। प्रशासन ने 70 फीसदी उठान का दावा किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से गाड़ियों को वार्डों में भेजा गया। प्रत्येक गाड़ी के साथ पुलिस पीसीआर और राइडर तैनात रहे। प्रशासन ने विवाद की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में गाड़ियां नहीं भेजीं। नगर परिषद प्रशासन ने सोमवार रात को ही 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में गाड़ियों को कार्यालय से बाहर निकाला था।
विज्ञापन

इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सफाई कर्मचारियों ने सोमवार रात नगर परिषद कार्यालय में कचरा फेंककर विरोध जताया था। कर्मचारियों ने ईओ, सचिव, सफाई शाखा और उपप्रधान के कक्ष में कचरा डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते शहर की कॉलोनियों में लंबे समय से कचरा जमा था। मंगलवार को गाड़ियां पहुंचने से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि संवेदनशील क्षेत्रों में कचरा उठान नहीं होने से वहां समस्या बनी रही।
-
कार्यालय में कचरा, उठान के लिए तैनात करनी पड़ी पुलिस
नगर परिषद कार्यालय के अंदर फैले कचरे के कारण कामकाज ठप रहा। नगर परिषद कार्यालय में जन्म-मृत्यु पंजीकरण शाखा, प्रॉपर्टी आईडी शाखा, गृहकर शाखा में पूरी तरह से काम बंद रहा। ईओ और सचिव के कार्यालय में भी कचरा फैला रहा। मंगलवार दोपहर को कार्यालय के अंदर फैले कचरे को उठाने के लिए भी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतपाल रोज पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। एसएचओ संजय मोरवाल भी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने एक बार कचरा उठान का विरोध किया लेकिन पार्षदों के हस्तक्षेप के बाद ईओ ने मेन गेट बंद कर सफाई करवाई। हालांकि सफाई के दौरान एक बार तनाव की स्थिति बनी रही।

-
सफाई पर भी हो सकता है फैसला
नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल के चलते 26 दिन से सफाई बंद है। ऐसे में प्रशासन ने डोर टू डोर कचरा उठान शुरू होने के बाद अब आधे क्षेत्र में सफाई शुरू करवा सकता है। नगर परिषद ने आधे क्षेत्र में सफाई का ठेका एजेंसी को दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed