फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Garbage collection started from homes, monitoring will be done through GPS

Fatehabad News: घरों से कचरा उठान शुरू, जीपीएस से होगी मॉनिटरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Garbage collection started from homes, monitoring will be done through GPS
फतेहाबाद में डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियों को हरी झंडी देकर रवाना करते हुए विधायक दुड़ाराम व प्रध
फतेहाबाद। नगर परिषद का डोर-टू-डोर कचरा उठान प्रोजेक्ट शुक्रवार को आखिरकार सिरे चढ़ गया। नगर परिषद के वार्डो में डिंगमैन पॉवर एजेंसी ने कचरा उठान का काम शुरू कर दिया। एजेंसी ने कचरा उठान के लिए 27 वार्डों में 18 गाड़ियां लगाई हैं, इसमें 11 टाटा एस, साम मिनी ट्रैक्टर शामिल हैं। इसके अलावा तीन बड़े ट्रैक्टर और एक लोडर भी कचरा संग्रह स्थल पर इस्तेमाल किया जाएगा। नगर परिषद कार्यालय से सुबह 11 बजे विधायक दुड़ाराम, प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारी जीपीएस सिस्टम से कचरा उठान गाडिय़ों की मॉनिटरिंग करेंगे। इसके लिए नगर परिषद कार्यालय में कंट्रोल रूम बनेगा। हेल्पलाइन नंबर पर लोग कचरा उठान न होने पर शिकायत कर सकेंगे और एजेंसी को तीन घंटे में समाधान करना होगा। अगर समाधान नहीं होता है तो जुर्माना लगाया जाएगा। रिहायशी क्षेत्र में सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक गाड़ी आएगी। इसके अलावा शाम को व्यावसायिक क्षेत्र में एजेंसी कचरा उठान करेगी। अगर डोर-टू-डोर कचरा उठान नहीं हुआ तो एजेंसी को पर जुर्माना लगेगा। एजेंसी को शिकायत का तीन घंटे में समाधान करना होगा। अगर एजेंसी तीन घंटे में समाधान नहीं कर पाती है तो नगर परिषद 500 रुपये जुर्माना लगाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान उपपप्रधान सविता टुटेजा, नगर परिषद कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, ईओ ऋषिकेश चौधरी और पार्षद मौजूद रहे।

पहले दिन वार्डों में 50 फीसदी भी नहीं हुआ कचरा उठान
नगर परिषद अधिकारियों और एजेंसी ने बिना प्लानिंग के डोर-टू-डोर कचरा उठान शुरू किया। पहले दिन वार्डों में 50 फीसदी ही कचरा उठान हो पाया। वार्डों में कुछ गलियों में ही घूमकर गाड़ी लौट गईं। एजेंसी सुपरवाइजर बंसीलाल का कहना है कि शनिवार से काम पूरी तरह से शुरू हो पाएगा। ड्राइवरों को जानकारी न होने के चलते दिक्कत आई है। नई कॉलोनियों में भी लोग डोर-टू-डोर कचरा उठान के लिए गाड़ी आने का इंतजार करते रहे लेकिन नहीं पहुंची। नगर परिषद में शामिल हुई हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आदर्श नगर, आजाद नगर में कचरा उठान पहले ही नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1675 रुपये प्रति टन से होगा भुगतान
नगर परिषद द्वारा इस प्रोजेक्ट को करीब डेढ़ साल पहले बनाया गया था। लेकिन निदेशक कार्यालय से देरी से मंजूरी मिलने और टेंडर प्रक्रिया में डेढ़ साल बीत गया। नगर परिषद ने 1675 रुपये प्रति टन के हिसाब से एजेंसी को काम दिया है। एजेंसी को कचरा उठान के बाद गाड़ियों का तौल करवाना होगा और इसकी पर्ची देनी होगी। तौल के हिसाब से नगर परिषद भुगतान करेगी। शहर से करीब 35 से 40 टन कचरा रोजाना निकलने की उम्मीद है।
अगर कचरा उठान गाड़ी नहीं आई तो यहां करें शिकायत
मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा ने बताया कि अगर किसी वार्ड में डोर टू डोर कचरा उठान की गाड़ी नहीं आती है तो इसको लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। वार्ड वासी हेल्पलाइन नंबर 9034665606 पर शिकायत कर सकते है।
कचरा संग्रह के लिए हुडा से मांगी एक एकड़ जगह
नगर परिषद का फिलहाल बीघड़ रोड पर कचरा संग्रह स्थल है जो कि पूरी तरह से भर चुका है। एजेंसी को डोर टू डोर कचरा इक्ट्ठा करने के बाद इसमें गीला व सूखा कचरे को अलग-अलग रखना है लेकिन इसके लिए नगर परिषद के पास जगह है। इसके लिए नगर परिषद ने हुडा से एक एकड़ जगह मांगी है। फिलहाल इसको लेकर अभी अनुमति नहीं मिली है।

कोट
डोर-टू-डोर कचरा उठान का काम एजेंसी ने शुरू कर दिया है। इसको लेकर नगर परिषद में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जीपीएस से गाड़ियों की मॉनिटरिंग होगी। एजेंसी को शिकायत का तीन घंटे के अंदर समाधान करना होगा।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed