फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Garbage burning on the highway, people are choking on the smoke

Fatehabad News: हाईवे पर जल रहा कचरा, धुएंं से घुट रहा दम

Mon, 09 Feb 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Garbage burning on the highway, people are choking on the smoke
शहर के भूना पूल के पास राष्ट्रीय रामार्ग संख्यां 9 के किनारे जलता रबड़ व प्ला​स्टिक का कूड़ा। स
फतेहाबाद। जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के किनारे प्लास्टिक और रबर का कचरा जलाए जाने से पर्यावरण प्रदूषण गंभीर रूप लेता जा रहा है। जलते कचरे से उठता काला और जहरीला धुआं राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास रहने वाले लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर डाल रहा है।
विज्ञापन


जलते कचरे के कारण कई बार हाईवे पर धुएं की मोटी परत छा जाती है। इससे दृश्यता कम हो जाती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्वच्छ भारत अभियान के दावों के बीच इस तरह की लापरवाही प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि कचरा प्रबंधन व्यवस्था सख्त की जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो, ताकि पर्यावरण और लोगों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार हाईवे के पास स्थित ऑटो मार्केट से निकलने वाला बेकार रबर, टायरों के टुकड़े और लुबरीकेंट से सनी प्लास्टिक सामग्री खुले में फेंकी जा रही है। इसी तरह आसपास के होटल और मैरिज पैलेस संचालक भी गीला और सूखा कचरा सड़क किनारे डाल रहे हैं। कचरे को डंपिंग स्थल तक पहुंचाने के बजाय खुले में आग लगा दी जाती है, जिससे प्रदूषण और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस बारे में जब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ रमित शर्मा से बात की गई तो उन्होंने व्यस्त होने का बोल कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में बाद में बात करेंगे।

---

प्रदूषण बोर्ड की चुप्पी

शहर के मुख्य मार्ग पर दिन में काला धुआं उठता रहता है, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। शहर वासी सुनील कुमार, दीपू, विनोद, रामलाल आदि का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई या चालान नहीं किया जा रहा है। इसके कारण हाईवे पर प्रदूषण फैलाया जा रहा है।

---

खतरनाक है प्लास्टिक का धुआं

टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा ने बताया कि प्लास्टिक और रबर के जलने से निकलने वाली डाईऑक्सिन और फ्यूरान जैसी गैसें बेहद खतरनाक होती हैं। दमा और सांस के रोगियों के लिए यह हवा जानलेवा हो रही है। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को आंखों में तेज जलन और सिरदर्द की शिकायत हो रही है। प्लास्टिक जलने की तीखी बदबू कई किलोमीटर तक फैल जाती है, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में सांस लेने में परेशानी होती है।


---

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग



योग नगर निवासी सोनू कुमार, राम सिंह का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र के आसपास भी कचरा जलाया जाता है। ज्यादातर यह शाम के समय जलाया जाता है। इस कारण कई बार हवा इतनी दूषित हो जाती है कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को सख्त कदम उठाते हुए कूड़ा जलाने वालों पर जुर्माना लगाना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

शहर के भूना पूल के पास राष्ट्रीय रामार्ग संख्यां 9 के किनारे जलता रबड़ व प्लास्टिक का कूड़ा। स

शहर के भूना पूल के पास राष्ट्रीय रामार्ग संख्यां 9 के किनारे जलता रबड़ व प्लास्टिक का कूड़ा। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed