Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gang involved in cheating through app busted, one accused arrested

Fatehabad News: ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मां-बेटे सहित 4 पर केस दर्ज

Fri, 30 May 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 30 May 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Gang involved in cheating through app busted, one accused arrested
पुलिस की हिरासत में पकड़ा गया आरोपी पंकज। पुलिस प्रवक्ता
फतेहाबाद। सीआईए पुलिस ने मोबाइल फोन एप से लोगों को गेम खिलवाकर पैसे ठगने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने मां-बेटा सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी पंकज को 5 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पंकज को शुक्रवार को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरोह सदस्य मोबाइल फोन एप के जरिये अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर उनसे धोखाधड़ी करते थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि पंकज कुमार निवासी चौधरी कॉलोनी जो कि विश्वकर्मा मंदिर के पास पंकज मोबाइल एंड स्टेशनरी नामक दुकान चलाता है।
विज्ञापन


वह मोहित चौधरी उसकी मां ऊषा चौधरी व मन्नू निवासी हिसार के साथ मिलकर ठगी का गिरोह चला रहा है। यह गिरोह विभिन्न मोबाइल फोन एप के माध्यम से लोगों को निवेश के लिए प्रेरित करता है और अधिक लाभ का लालच देकर उनसे रुपये ठगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

सीआईए टीम ने रात को की कार्रवाई

सीआईए टीम ने वीरवार देर रात को बीघड़ चौक के पास बताए गए स्थान पर कार्रवाई कर पंकज कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जांच के दौरान मोबाइल फोन में व्हाट्सएप संदेश मिला। जिसमें 20 अप्रैल 2025 को किसी महिला को 1.5 लाख रुपये लिखा गया संदेश पाया गया। जो संदेश था उसे 1.5 एल कोड वर्ड में लिखा गया था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को झांसा देता था और उनसे मोबाइल फोन एप पर निवेश करवाकर ठगी करता था। आरोपी की तलाशी के दौरान उसकी जेब से 5 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में पंकज ने बताया कि ये रुपये किसी शख्स से लिए हैं, जिसे मोहित चौधरी ने भेजा था।


-

गुरुग्राम से चल रहा था धंधा

बताया जा रहा है कि इस पूरे धंधे का मास्टरमाइंड आरोपी मोहित चौधरी है। वह गुरुग्राम में बैठ कर ऑनलाइन गेम का यह धंधा चला रहा था। आईपीएल के दौरान मोहित ही ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलवाने में शामिल था। दो युवक मोहित के पास काफी रकम हार गए और उसके बाद उनकी ओर से पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। बताया गया है कि मोहित आरोपी पंकज का पड़ोसी है। पैसे का लेन देन मोहित के द्वारा पंकज की दुकान पर ही किया जाता था। बताया गया है कि मोहित की मां पंकज की दुकान से पैसे उठाकर ले जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed