फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   gambling, 23 in custody, police, 19 lakh found, fatehabad

होटल में जुआ खेलने की सूचना पर डीएसपी ने मारी रेड, 23 लोग लिए हिरासत में, 19 लाख रुपये बरामद

Sat, 07 Sep 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
gambling, 23 in custody, police, 19 lakh found, fatehabad
फतेहाबाद। शहर पुलिस ने होटल में रेड मारकर एक कमरे से जुआ खेलते और देखते हुए 23 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 19 लाख रुपये की राशि भी बरामद की है। पुलिस रेड का नेतृत्व डीएसपी धर्मबीर पूनियां ने किया। पुलिस जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों में फतेहाबाद के सात लोग, हिसार के तीन, सिरसा के 5 और हांसी के 8 लोग शामिल हैं। शहर पुलिस की टीम ने होटल मैनेजर ईश निवासी को भी हिरासत में ले लिया है और होटल के एंट्री रजिस्टर को भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि कुल 23 लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन इसमें कुछ लोग ड्राइवर हैं जिनकी गाड़ियां करके ये लोग फतेहाबाद पहुंचे थे तो आरोपियों की संख्या कम-ज्यादा भी सकती है।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर थाना में पत्रकारों से बात करते हुए डीएसपी धर्मबीर पूनियां ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सिरसा रोड स्थित एक निजी होटल के कमरे में लाखों रुपये का जुआ चल रहा है और आसपास के शहरों से काफी लोग पहुंचे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने शहर थानाध्यक्ष संजय कुमार व शहर थाना की एक टीम को साथ लिया और सिरसा रोड स्थित निजी होटल में छापा मार दिया। जिस समय पुलिस टीम मौके पर पहुंची होटल के कमरा नंबर 108 में 23 लोग बैठे हुए थे और बेड पर नोटों की गड्डियां बिखरे हुए थे। पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में ले लिया और रुपये जब्त कर लिए। पुलिस टीम ने जब गिनती की तो वो 19 लाख 280 रुपये निकले।
विज्ञापन

होटल में चार कमरे लिए थे किराये पर
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने होटल के चार कमरे किराये पर ले रखे थे और शनिवार सुबह ही सभी लोग अलग-अलग वाहनों में सवार होकर पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो इतने बड़े पैमाने पर जुआ खेलने का कार्यक्रम एकाएक नहीं बना है, बल्कि इसकी तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी। डीएसपी धर्मबीर पूनियां ने पत्रकारों से बातचीत में होटल मैनेजर की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए उसे इस गोरखधंधे का हिस्सा बताया है। एसएचओ संजय कुमार के अनुसार वो सभी आरोपियों से एक-एक करके पूछताछ करेंगे और पूछताछ के बाद ही आगे का सच सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने विवाद को निपटाने के लिए पंचायत की बात भी आई सामने
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये मामला जुए का कम और पुराने विवाद को निपटाने के लिए बुलाई गई पंचायत का ज्यादा था। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बात से इनकार कर रहे हैं और इसे जुए का ही मामला बता रहे हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में हिसार व हांसी निवासी लोगों का सिरसा के रहने वालों के साथ पैसों को लेकर पुराना विवाद था। फतेहाबाद निवासी कौशल ने इस मामले में मध्यस्थता करते हुए दोनों पक्षों को फतेहाबाद बुला लिया। सूत्रों की मानें तो कौशल नामक युवक ने ही पंचायत की बात कहकर ही होटल में कमरा लिया और उसी कमरे में सभी लोग एक-एक करके पहुंच गए। हांसी के रहने वालों लोगों के पहुंचने के दस मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

ये लोग लिए गए हैं हिरासत में
ललित कुमार फतेहाबाद, राकेश कुमार फतेहाबाद, कपिल कुमार फतेहाबाद, अंकुश फतेहाबाद, सुभाष एमपी रोही फतेहाबाद, पवन कुमार फतेहाबाद, राम अवतार हांसी, नीरज सिरसा, अमित हांसी, मुकेश फतेहाबाद, पंकज हिसार, रमेश हांसी, मोहन लाल फतेहाबाद, साहिल निवासी सिरसा, गुलशन सिरसा, सुमित हांसी, गिरीश सिरसा, तनुज सिरसा, दीपू, नीटू और अशोक कुमार निवासी हांसी, श्याम लाल, हिसार, गुलशन, हांसी और ईश, होटल मैनेजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed