फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fugitive criminal carrying a reward of Rs 5,000 arrested in robbery case

Fatehabad News: डकैती के मामले में भगोड़ा पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fugitive criminal carrying a reward of Rs 5,000 arrested in robbery case
10 साल पूर्व डकैती के मामले में आरोपी पुलिस गिरफ्त में
रतिया। सदर थाना पुलिस ने 10 साल पहले गांव हड़ोली में पेट्रोल पंप पर डकैती के मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि 10 साल पहले 13 अक्तूबर 2014 को कुछ व्यक्तियों द्वारा गांव हड़ोली के पेट्रोल पंप पर डकैती करते हुए हथियारों के बल पर 35 हजार रुपये की नकदी लूट ली गई थी। आरोपी कार में तेल भरवा कर भाग गए थे। जिस पर सदर पुलिस ने पेट्रोल पंप के कारिंदे की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ डकैती व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। जांच के दौरान अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन नामजद सिरसा जिले के गांव फूलकां निवासी संजय कुमार फरार हो गया था। उसे मार्च 2015 में अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी पर 5000 रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

10 अन्य मामलों में भी भगोड़ा है आरोपी
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी संजय सदर थाना रतिया के अलावा फतेहाबाद जिले के ही भूना थाना, भट्टू कलां थाना, सिरसा थाना तथा राजस्थान में डकैती, लूट व चोरी के अन्य 10 मामलों में भी भगोड़ा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला

13 अक्तूबर 2014 को कार में सवार होकर आए पांच लोगों ने रात को हथियारों के बल पर हड़ोली के नीलकंठ फिलिंग स्टेशन पर डकैती की थी। पुलिस को दी शिकायत में कारिंदे रोशनलाल ने बताया था कि रात को वह तथा एक अन्य कारिंदा राधेश्याम पेट्रोल पंप पर सो रहे थे। रात करीब 12.30 बजे पेट्रोल पंप पर सफेद कार में सवार होकर पांच लोग आए और उन्हें उठाकर पेट्रोल डालने को कहा। उन्होंने पंप बंद होने की बात कही तो उन्होंने अपने हाथों में ली हुई पिस्तौल उन दोनों पर तान दी और कार में फूल पेट्रोल भरवा कर अलमारी में पड़े 35 हजार रुपये उठाकर उनके हाथ-पांव बांध करके चले गए। सीसीटीवी की तार भी काट डाली। इसके बाद उन्होंने किसी तरह हाथ-पांव खोलकर इसकी सूचना पेट्रोल पंप मालिक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed