{"_id":"6207f70e11e13f4095204df6","slug":"from-today-to-the-villages-the-cleanliness-of-the-city-will-be-done-fatehabad-news-hsr6241507101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर गांवों की आज से होगी महासफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर गांवों की आज से होगी महासफाई
विज्ञापन
टोहाना के गांव बिढाईखेड़ा में तैयारियों का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में रविवार को तीन हजार अधिकारी-कर्मचारी एक साथ महासफाई अभियान चलाएंगे। कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को साथ लेकर विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली टोहाना हलके में स्थित अपने गांव बिढाईखेड़ा से इसकी शुरुआत करेंगे। इसके बाद गांवों से लेकर शहरों में सफाई करवाने का सिलसिला शुरू होगा। इस अभियान के साथ ही गांवों में सड़क किनारों पर लगे गोबर के ढेरों से लेकर नालियों तक की सफाई होगी। इस सामूहिक प्रयास से गांवों में स्वच्छता की बयार बहाने की कोशिश होगी।
यह महाअभियान 16 फरवरी तक जारी रहेगा। हर रोज स्वच्छता को लेकर अलग-अलग गतिविधि का आयोजन प्रशासन करवाएगा। विशेष बात यह है कि इस अभियान में ग्रामीणों, सामाजिक संस्थाओं, सफाई कर्मचारियों से लेकर विभागाध्यक्षों व जनप्रतिनिधियों तक की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने एसडीएम डॉ. चिनार चहल व अन्य अधिकारियों को साथ लेकर महासफाई अभियान की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव बिढ़ाईखेडा की गलियों व अलग-अलग स्थानों पर जाकर गंदगी के हालात देखे। मंत्री ने निर्देश दिए कि रविवार को पूरी गंभीरता के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाना चाहिए। प्रशासन ग्रामीणों को साथ जोड़कर उन्हें जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाएं।
उपमंडल पर एसडीएम, तो खंड स्तर पर बीडीपीओ संभालेंगे कमान
इस अभियान को सफल बनाने के लिए बकायदा अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई है। उपमंडल स्तर पर सभी एसडीएम और खंड स्तर पर बीडीपीओ को कमान सौंपी गई है। गांव-गांव में पंचायत विभाग के अधिकारियों को सुपरवाइजर लगाया गया है। गांवों में सफाई कर्मचारियों के अलावा युवा क्लबों व अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को भी साथ लिया जाएगा। शहरों में नगर परिषद प्रशासन को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
फतेहाबाद शहर में अभियान चलाने के लिए छह जोन बांटे गए
नगर परिषद प्रशासन ने फतेहाबाद शहर को सफाई अभियान चलाने के लिए छह जोन में बांटा गया है। इन जोन की अलग-अलग टीम बनाई गई है। टीम नंबर एक वार्ड नंबर 8, 9, 14 व 15 में सफाई करेगी। टीम नंबर दो को वार्ड नंबर एक, दो, 22, 23, 24 व 25 की जिम्मेदारी दी गई है। टीम नंबर तीन को वार्ड नंबर तीन, चार, 12, 20 व 21 में सफाई करनी है। टीम नंबर चार को वार्ड नंबर चार, पांच, छह, सात, दस व 11 में जबकि टीम नंबर पांच को वार्ड नंबर 13, 16, 17, 18 व 19 में सफाई करनी है। टीम नंबर छह को लघु सचिवालय व उसके आसपास के एरिया में सफाई करने का जिम्मा सौंपा गया है। शहर में कर्मचारी सुबह 7.30 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक सफाई अभियान चलाएंगे।
भजन मंडलियों ने भी ग्रामीणों को किया जागरूक
जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडली ने भी जागरूकता वाहन गांवों में ले जाकर लोगों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। भजन मंडली ने शनिवार को गांव डांगरा, टोहाना शहर, बिढ़ाईखेडा, ललौदा, नागला, नागली, गाजूवाला व हांसावाला आदि में दौरा किया।
कोट
मंत्री देवेंद्र सिंह बबली रविवार को अपने गांव बिढाईखेड़ा से महासफाई अभियान की शुरुआत करेंगे। गांवों से लेकर शहरों तक में यह अभियान सक्रियता से चलेगा। 16 फरवरी तक कई गतिविधियां होंगी।
-बलजीत सिंह चहल, डीडीपीओ, फतेहाबाद
स्वच्छता का संदेश देने के लिए यह महासफाई अभियान चलेगा। मैं भी पूरी भागीदारी करूंगा। सफाई अभियान में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्वच्छता के लिए अधिकारियों को लक्ष्य दिए गए हैं। आम जन मानस का सहयोग लेकर इस अभियान को सफल बनाएंगे।
-देवेंद्र सिंह बबली, विकास एवं पंचायत मंत्री, हरियाणा