फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   From today Hisar and Sirsa depots will also join the strike

Fatehabad News: आज से हिसार और सिरसा डिपो के कर्मचारी भी हड़ताल में होंगे शामिल

Wed, 18 Jun 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 18 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
From today Hisar and Sirsa depots will also join the strike
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के गेट पर दूसरे दिन भी बसों को बंद रख धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारी
फतेहाबाद। जिले में दूसरे दिन भी रोडवेज कर्मचारियों ने बसों का चक्का जाम रखा। परिचालक कृष्ण से हिसार के अग्रोहा में मारपीट से गुस्साए चालक व परिचालकों की ओर से की बुलाई गई हड़ताल जारी है। दूसरे दिन भी जिले की सभी रोडवेज बसों का संचालन बंद रहा।
विज्ञापन

कुछ कर्मचारी रात के समय गेट पर रहे ताकि बसों का संचालन न हो सके। सुबह-सुबह दिल्ली, चंडीगढ़ व अन्य लंबे रूटों पर जाने वाली बसें दूसरे दिन भी नहीं चली। दो दिनों से परिवहन सेवा ठप होने से यात्रियों काे मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली व चंडीगढ़ जाने के लिए लोगों को हिसार जाना पड़ रहा है। वीरवार से हिसार और सिरसा में भी चक्का जाम का फैसला लिया गया है। फिर भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो शुक्रवार से प्रदेश भर में चक्का जाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण रूटों पर यात्री ऑटो के सहारे रहे। रोडवेज कर्मचारी सोमवार रात से ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। बुधवार दोपहर बाद हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा की बैठक फतेहाबाद डिपो में हुई। उसके बाद मोर्चा ने ऐलान किया कि वीरवार को फतेहाबाद, सिरसा और हिसार रोडवेज की बसें भी नहीं चलेंगी। अगर फिर भी परिचालक से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो शुक्रवार को पूरे प्रदेश में रोडवेज की बसों का चक्का जाम रहेगा।
बुधवार को पूरे प्रदेश में रोडवेज कर्मचारियों ने जिलास्तर पर 2 घंटे का प्रदर्शन किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे प्रदेश में चक्का जाम कर दिया जाएगा।

---

जिले से सभी बसों का संचालन रहा बंद

जिले के फतेहाबाद व टोहाना बस डिपो से सुबह तीन बजे बसों का संचालन शुरू हो जाता है। पहली बस फतेहाबाद से चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है, उसके बाद दिल्ली व अन्य जगहों के लिए बस रवाना होती है, मंगलवार व बुधवार को एक भी बस का संचालन नहीं हुआ। जिले से लंबे रूट सहित सभी ग्रामीण रूट बंद रहे। रोडवेज की जिले में 180 बसें है। रोडवेज बसों के बंद रहने से सहकारी समिति व प्राइवेट बसों में काफी भीड़ देखने को मिली। ग्रामीण रूटों पर ऑटो व अन्य वाहनों का सहारा रहा। वहीं सोमवार को जिले से दूसरे राज्य में गई बसें भी लौट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed