फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   From today, electricity supply will remain closed in rural areas during day time.

Fatehabad News: आज से ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
From today, electricity supply will remain closed in rural areas during day time.
कुलां। गेहूं के सीजन को देखते हुए बिजली निगम ने वीरवार से दिन के समय ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया है, ताकि गेहूं की फसल में होने वाली आग की घटनाएं रोकी जा सके। गौरतलब है कि हर साल गेहूं की फसल में आग की घटनाएं देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन

यदि तार आपस में टकरा जाते हैं तो उनसे निकलने वाली चिंगारी खेत में खड़ी फसल को जलाकर राख कर देती है। इसी कारण बिजली निगम ने 4 अप्रैल से कटाई के सीजन में दिन में बिजली बंद रखने का निर्णय लिया है। बिजली निगम के एसडीओ कवलजीत सिंह व भजन सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक गांवों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। खेतों के लिए भी सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि खेतों में ट्रांसफार्मर के आसपास सूखी घास या गेहूं की फसल हटा लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed